Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से 20 लाख लूटे:ड्राइवर को बंधक बनाया, पुलिस ने घेरा तो वैन छोड़कर भागे बदमाश

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ATM कैश वैन लूट ली। वैन में करीब 20 लाख रुपए थे। बदमाश कैश वैन लेकर एक्सप्रेसवे के रास्ते हापुड़ की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने मसूरी क्षेत्र में कैश वैन छोड़ दी और कैश लेकर मौके से भाग गए। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि कैश वैन से कितनी रकम लूटी गई है, यह पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरा मामला क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है। ड्राइवर को अकेला पाकर बंधक बनाया डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एवन इंडिया नामक वित्तीय संस्था के कर्मचारी कैश वैन से एटीएम में नकदी डालने पहुंचे थे। जब कर्मचारी कैश लेकर एटीएम की ओर बढ़े, तो कुछ बदमाश मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को अकेला पाकर हथियार के बल पर कैश वैन छीनकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए शहरभर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद कैश वैन मसूरी थाना क्षेत्र में बरामद कर ली गई, लेकिन उसमें रखा कैश बदमाश अपने साथ ले जाने में सफल रहे। लूटे गए कैश का आकलन किया जा रहा डीसीपी ने बताया कि लूटी गई रकम का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित वित्तीय संस्था से रिकॉर्ड मंगवाए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितना कैश एटीएम में जमा हो चुका था और कितना वैन में बचा हुआ था। मामले के खुलासे के लिए 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संस्था के कर्मचारियों और ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSK की 'करो या मरो' स्थिति: क्या अंतिम चार मैचों में होगी धोनी की एंट्री?
    Next Article
    इंफ्लूएंसर शादाब जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील:9 दिन पहले की थी ओपनिंग, पार्किंग की जगह बना है शोरूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment