Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में UPTET की पहली पाली की परीक्षा हुई:अभ्यर्थी बोले- पेपर आसान था, गणित के प्रश्न थोड़े कठिन लगे

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की पहली पाली गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई। जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तथा निगरानी टीमें तैनात रहीं। पहली पाली की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अधिकांश ने बताया कि पेपर अपेक्षा से आसान था। उनका मानना था कि नियमित तैयारी करने वालों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना कठिन नहीं होगा। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नों को अन्य विषयों की तुलना में थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया। गणित का सेक्शन कठिन अभ्यर्थी दीपाली सिंघल ने बताया कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उनके अनुसार, प्रश्नपत्र काफी अच्छा और संतुलित था। उन्होंने कहा कि गणित का सेक्शन थोड़ा कठिन लगा, जबकि अंग्रेजी सहित अन्य विषय अपेक्षाकृत आसान थे। यूट्यूब और कोचिंग की मदद ली एक अन्य अभ्यर्थी अनुराधा गुप्ता ने जानकारी दी कि वह पिछले दो वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था और अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित थे। उन्होंने यूट्यूब और कोचिंग की मदद से तैयारी की थी, जिसका उन्हें परीक्षा में लाभ मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर-जेवर एक्सप्रेसवे: शिकारपुर में भूमि अधिग्रहण तेज:7 दिन में किसानों को मिलेगा मुआवजा, बैनामे शुरू
    Next Article
    सिलाई कोचिंग से लौट रही छात्रा की मौत:ट्रक की चपेट में आने से सरिता साहू की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment