Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद- पेट्रोल पंप पर कार ने चार को मारी टक्कर:आरोपी चालक गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई घटना

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर रविवार देर कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में पेट्रोल पंप के कर्मचारी सहित चार लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना 30 अगस्त की रात लगभग 10 बजे सिल्वर सिटी के पास जीटी रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक कार ने कई लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप पर आई थी। किसी बात को लेकर कार सवारों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में कार लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी चालक की पहचान दीपू निवासी सूर्या एन्क्लेव के रूप में की। पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में भाजपा नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भाग रहा था,जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    नोएडा में 217 करोड़ से बनेगी सेफ सिटी:2200 हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी, एक साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment