Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 217 करोड़ से बनेगी सेफ सिटी:2200 हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी, एक साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

    3 hours ago

    1

    0

    शहर को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल करने के लिए प्राधिकरण ने 217 करोड़ रुपए की सेफ सिटी योजना तैयार की है। इसके तहत शहर में 2200 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को करीब 20 हजार स्थानों के सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। इनमें ग्रुप हाउसिंग, मकान, दुकान, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, मंदिर-मस्जिद, सिनेमाघर, पब-बार, शॉपिंग मॉल, बाजार और औद्योगिक-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे कैमरे शामिल होंगे। सेक्टर-94 में बनेगा नया कंट्रोल रूम सेफ सिटी प्रोजेक्ट के लिए सेक्टर-94 में बने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के ऊपर नया कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसे मौजूदा कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र को भी इस व्यवस्था से जोड़ने की सुविधा रखी जाएगी। इससे सड़कों के साथ गलियों और जिले के दूसरे इलाकों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। एक साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट प्राधिकरण जल्द ही परियोजना के लिए आरएफपी जारी करेगा। करीब 10 दिन में प्री-बिड बैठक होगी। इसके बाद डेढ़ महीने में काम का आवंटन किया जाएगा। योजना को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना की आईआईटी से पहले ही जांच कराई जा चुकी है। पुलिस मुख्यालय से जुड़ेगा कंट्रोल रूम सेफ सिटी का कंट्रोल रूम सीधे पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। किसी घटना की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना, चौकी, पीआरवी और डायल-112 को तुरंत सूचना भेजी जा सकेगी। कैमरे पहचानेंगे संदिग्ध बदमाश कैमरों में फेस डिटेक्शन की सुविधा होगी। पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज बदमाश कैमरे की जद में आते हैं तो उनकी पहचान और लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम में दिखाई देगी। इससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में मदद मिलेगी। 1700 मीटर तक जूम कर सकेंगे कैमरे पैन-टिल्ट-जूम कैमरे को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकेगा। इनसे करीब 1700 मीटर तक जूम कर फुटेज साफ देखी जा सकेगी। बुलेट कैमरे तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की भी फुटेज रिकॉर्ड कर सकेंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कंपनी पुलिसकर्मियों को पूरे सिस्टम के संचालन की ट्रेनिंग भी देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद- पेट्रोल पंप पर कार ने चार को मारी टक्कर:आरोपी चालक गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई घटना
    Next Article
    बुलंदशहर में मां अवंतिका देवी मंदिर का महाभारतकालीन इतिहास:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से जुड़ा है गंगा किनारे बसा ये मंदिर, जानिए विशेषता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment