Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोकुलदास कॉलेज में एनएसएस स्वास्थ्य शिविर:सात दिवसीय जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

    14 hours ago

    1

    0

    गोकुलदास हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह और उप चिकित्सा अधिकारी विकास कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। शिविर के पहले दिन को "स्वास्थ्य सेवा, सहयोग और सुरक्षा" थीम पर केंद्रित किया गया। पहले सत्र में स्वयंसेविकाओं ने टोलियां बनाकर बस्ती क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने आगे कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और व्यायाम स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। एनएसएस से जुड़कर छात्राएं न केवल सेवा भावना विकसित करती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाती हैं। मुख्य अतिथि डॉ. कुलदीप सिंह ने बस्तीवासियों को टीकाकरण और परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता अपनाने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल और श्रीमती शिवानी गुप्ता के निर्देशन में किया गया। दूसरे सत्र में जिला अस्पताल से आए कॉर्डिनेटर प्रमोद (सीएचओ), कुंवर पाल सिंह, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राशिद, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अनुभव और डॉ. अरबईन ने स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम में प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. अंचल गुप्ता, प्रो. वंदना पांडे, प्रो. करुणा आनंद, प्रो. प्रवीण सैनी, प्रो. सुदेश कुमारी, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. रेनू शर्मा सहित वंशिका, निहा, अतूफा हुजैफा, मोहिनी और शरफा जैसी स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में रमज़ान की तैयारियां तेज:इबादत, सहरी-इफ्तार और बाजारों में रौनक शुरू
    Next Article
    महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कानपुर पहुंचीं:शांतिपाठ में हुईं शामिल, परिवार को दिया आश्वासन; 30 मिनट तक रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment