Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौकशी करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट:क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने 5 गो तस्करों को अरेस्ट किया

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एनकाउंटर में दो गौ तस्करों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 3 मार्च की रात को भी इसी गैंग ने गोकशी की थी। जहां मंगलवार रात फिर से यह गौकशी करने पहुंचे। जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सरिता मलिक ने पूरी टीम के साथ घेराबंदी की। देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर किए। जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दौड़ा कर गोली मारी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 8 दिन पहले भी की थी गोकशी क्रोसिंग रिपब्लिक पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिस गिरोह के द्वारा 3 मार्च को गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही गिरोह आज दोबारा से सक्रिय है। सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल तीन चेक पाइंट्स बनाये गये तथा पुलिस बल को तैनात किया गया। ABES कट एवं चिपियाना अंडरपास पर चेक पाइंट्स बनाये गये। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की पहचान करते हुए होंडा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को पीछे मोड़कर चिपियाना अंडर पास की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। वहां पर पुलिस को देखकर तस्करों द्वारा गाड़ी को कच्चे रास्ते पर उतार कर भागने की कोशिश की गई, अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा, घायल ने अपने नाम मारुफ व अयान बताए। 3 अन्य साथियों जिनके नाम जोहिन, आलम व समीर को पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ा गया है। मौके से 2 तमंचे, कारतूस, छुरे, रस्सी और एक कार बरामद हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर न मिलने से चटोरी गली में 40 दुकानें बंद:लखनऊ में दुकानदार बोले- हालात नहीं बदले तो सड़क पर आ जाएंगे
    Next Article
    आगरा में गर्मी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:37°C से अधिक पहुंचा तापमान, 15 मार्च तक बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment