Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर न मिलने से चटोरी गली में 40 दुकानें बंद:लखनऊ में दुकानदार बोले- हालात नहीं बदले तो सड़क पर आ जाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर 1090 चौराहा स्थित चटोरी गली में कामर्सियल सिलेंडर के अभाव में मंगलवार रात करीब 40 दुकानें बंद रहीं। चटोरी गली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अविनाश ने बताया कि बंदी की वजह से लगभग 1 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। उपाध्यक्ष अविनाश ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच हो रहे युद्ध की वजह से व्यापारियों और दुकानदारों के सामने अचानक बहुत बड़ा संकट आ गया। सिलेंडर न होने की वजह से दुकान बंद करना पड़ रहा है। दुकानदारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। यहां पर जितने भी दुकानदार हैं उनका व्यापार रोज के कारोबार पर आधारित है। इसी से उनके खर्चे पूरे होते हैं और कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। 140 में से 40 दुकानें हुईं बंद चटोरी गली हॉकर एसोसियशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे चटोरी गली में 140 दुकानें रजिस्टर्ड हैं। मंगलवार को कामर्सियल सिलेंडर की सप्लाई न होने की वजह से लगभग 40 दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानें जुगाड से संचालित की गईं, जिससे जो माल तैयार था उसे खराब होने से बचा लिया जाए। स्थिति में सुधारना न हुआ तो सभी दुकानें होंगी बंद एसोसियशन के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना सिलेंडर के एक एक दिन भारी है। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो एक दो दिन में सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां एक दिन में एक दुकान से ₹ 2000 से 3500 रुपये तक का करोबार होता है। उनमें व्यवस्था और साफ सफाई कर्मी का वेतन और दूसरे खर्चे शामिल है। दुकानें बंद रहेंगी तो सभी प्रभावित होंगे। सरकार को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसका समाधान निकालना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएसबी भर्ती से पहले का प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त:सीमावर्ती युवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए
    Next Article
    गौकशी करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट:क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने 5 गो तस्करों को अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment