Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:सुल्तानपुर में पूर्व सपा विधायक ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की उठाई मांग

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में गोली लगने से घायल एक युवक की रविवार रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का मरने से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हमला करने वालों का नाम ले रहा है। इस घटना को लेकर पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना गोसाईगंज थाना अंतर्गत कारीबहार गांव की है। यह वारदात रविवार शाम करीब छह बजे हुई। हमलावरों ने आजाद वर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल आजाद वर्मा को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान मृतक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह गांव के अशोक पांडेय, उनके पुत्र, अनुराग पांडेय और सुनील पांडेय सहित अन्य लोगों का नाम ले रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के अनुसार, वर्ष 2024 में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते सत्यम पांडे और उसके अन्य साथियों ने आजाद वर्मा पर गोली चलाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है। हमलावर कथित तौर पर एक जनप्रतिनिधि के करीबी बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपियों में से एक युवक कुछ माह पूर्व पुलिस पर भी हमला कर चुका है। जयसिंहपुर के पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लिखा है कि आजाद की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवती के शव की हुई पहचान:पिता की डांट से नाराज थी, पिता-भाई ने शव खेत में फेंका, एक साल पहले युवक के साथ चली गई थी
    Next Article
    कंगना रनौत ने काटे थे एक्टर के होंठ? 'रिवॉल्वर रानी' के KISSING सीन पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी; 'क्वीन' ने भी यूं किया रिएक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment