Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती के शव की हुई पहचान:पिता की डांट से नाराज थी, पिता-भाई ने शव खेत में फेंका, एक साल पहले युवक के साथ चली गई थी

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शनिवार शाम मिले एक युवती के शव की पहचान हो गई है। लगभग 19 वर्षीय यह युवती सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद युवती के पिता और भाई ने उसके शव को बाइक पर लादकर एक खेत में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला घुटना बताया गया है। शनिवार शाम जब शव खेत में मिला था, तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। यहां तक कि परिजनों ने भी शुरुआत में शव पहचानने से इनकार कर दिया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव के कपड़ों से एक आधार कार्ड और अंगूठी मिली, जिससे उसकी पहचान संभव हुई। पुलिस ने युवती के घर जाकर पूछताछ की, तो पहले पिता ने पहचानने से मना किया, लेकिन बाद में घर की महिलाओं ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, युवती का रोजा थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसका उसके गांव में ननिहाल है। वर्ष 2025 में युवती उस युवक के साथ चली गई थी, लेकिन दो दिन बाद वापस लौट आई। इसके बाद परिवार ने उस पर सख्ती शुरू कर दी थी और युवक से बात करने से मना किया था,लेकिन युवती उसी युवक से शादी करने पर अड़ी थी।परिजनों ने इस मामले में पहले कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 जून से लापता थी और वे उसे तलाश रहे थे,हालांकि उन्होंने उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।पुलिस को परिजनों द्वारा बताई गई कहानी पर संदेह है। पुलिस को आशंका है कि मृतक के पिता और भाई ने साक्ष्य मिटाए हैं।उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद इस मामले की जांच में और तेजी आएगी। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवती के शव की पहचान हो गई है।पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैडिंग बताया गया है।शवो को परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:दरोगा समेत दो तिलहर की नगरिया चौकी से, दो सदर थाने से हटाए गए
    Next Article
    गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:सुल्तानपुर में पूर्व सपा विधायक ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment