Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गले में नर-मुंड, सिर से निकले आग के गोले, VIDEO:शिव बारात में 'भूत-पिचाश' बने कालाकारों के हैरतअंगेज कारनामे

    10 hours ago

    1

    0

    काशी में महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया। सुबह 2:15 बजे मंगला आरती हुई। बाबा को मोरपंख और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। अफसरों ने भक्तों पर फूल बरसाए। भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। अब तक 4 लाख श्रद्धालुओं दर्शन कर चुके है। बाबा के दर्शन के लिए सिर्फ 2 सेकेंड का वक्त मिल रहा है। बाबा लगातार 45 घंटे दर्शन देंगे। आज VIP और VVIP प्रोटोकॉल रद्द है। इस बार इंतजाम ऐसा किया गया है कि लाइन में लगने के 25 मिनट के अंदर भक्त गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। अमेरिका समेत 10 देशों से विदेशी पहुंचे हैं। कैलिफोर्निया से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा के दर्शन करके काफी अच्छा लगा। यह बहुत ही सुंदर शहर है। रूस की मारियाना ने कहा- हम यहां शिव को समझने के लिए आए हैं। शहर के ज्यादातर होटल, लॉज और धर्मशालाएं हाउसफुल हैं। मंदिर की सुरक्षा में ATS के कमांडो तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इधर, प्रयागराज में माघ मेले का महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान चल रहा है। घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। अब तक 15-20 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सीएम योगी गोरखपुर में हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा, लखनऊ–गोरखपुर समेत प्रदेशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। अलीगढ़ में 6 साल की वणिका कांवड़ लेकर 50 किमी दूर खेरेश्वर मंदिर पहुंची। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वणिका ने कहा, “बाबा, मेरे पापा की दारू छुड़ा दो।” तस्वीरें देखिए … महाशिवरात्रि से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली: शटर तोड़ा, शोकेस खंगाले, करोड़ों के गहने ले उड़े बदमाश
    Next Article
    मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे भस्म आरती:बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में 2KM लंबी कतार, गोमती नगर में बेल के पौधे रोपे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment