Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ किया अभ्यास:पहले टेस्ट में जयसूर्या ने 2 बार आउट किया; दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से

    2 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ प्रैक्टिस की। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में हुए में गिल ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और दो श्रीलंका के डोमेस्टिक गेंदबाजों का सामना किया। गिल पहले टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के खिलाफ दोनों पारियों में आउट हुए थे। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए थे। हालांकि, भारत ने गॉल में खेले गए मुकाबले को 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। 42 टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर्स ने गिल को 11 बार आउट किया टेस्ट क्रिकेट में गिल का बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ रिकॉर्ड उनके लिए चिंता का विषय रहा है। 42 टेस्ट मैचों में वह इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ 11 बार आउट हो चुके हैं। भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईंराज बहुतुले ने कहा कि गिल कोलंबो की परिस्थितियों को समझने और उसी के हिसाब से अपने शॉट्स और डिफेंस को ढालने पर काम कर रहे हैं। ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड गिल का रिकॉर्ड ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ अपेक्षाकृत बेहतर है। इन दोनों तरह की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका संयुक्त बल्लेबाजी औसत 61 है। सभी तरह के स्पिनर्स के खिलाफ उनका करियर औसत करीब 48 है। कुलदीप ने गेंदबाजी नहीं की स्पिनर कुलदीप यादव भी अभ्यास सत्र में पहुंचे, लेकिन उन्होंने न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी की। ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत को कुछ ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पंत को दो मौकों पर परेशान भी किया। पहले टेस्ट में कुलदीप यादव ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन देकर एक विकेट लिया था। उनका एकमात्र विकेट भी शुभमन गिल के शानदार कैच की मदद से आया था। राहुल अभ्यास से दूर, जुरेल देर से पहुंचे भारत के उपकप्तान और ओपनर केएल राहुल शुक्रवार के नेट्स में शामिल नहीं हुए। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल अभ्यास सत्र में थोड़ी देर से पहुंचे। दोनों ने गॉल टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक लगाए थे। सिंहलीज क्लब की पिच पर स्पिन को मिल सकती है मदद कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पहली बार इस सीरीज का टेस्ट खेला जाएगा। पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी रह सकती है और बाद में पुरानी होने पर स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिल सकता है। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में एक बदलाव किया:रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जैक वेदराल्ड की जगह मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। रेनशॉ 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में खेला जाएगा। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में एक बदलाव किया:रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी, वेदराल्ड बाहर; बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मुकाबला कल से
    Next Article
    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को हाई कमिश्नर का न्यौता:कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ भव्य स्वागत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment