Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में धारदार हथियार से भाई-भाभी की हत्या:तीसरा भाई गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; आरोपी फरार

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाककुर नगर गांव में बुधवार देर शाम मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खाना खाने के दौरान हुए विवाद में छोटे भाई श्यामू पुत्र मिश्रीलाल ने अपने ही बड़े भाई और छोटे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई हरीश (40) और बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम (38) की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई धारदार हथियार के हमले से रामू गंभीर रूप से घायल है। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नैमिषारण्य लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरीश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रामू की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार हरीश के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना में बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के बीच मामूली कहासुनी इतनी भयावह घटना में बदल जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। परिजनों ने एम्बुलेंस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया, वह मौके पर खड़ी रही, लेकिन जिला अस्पताल ले जाने के लिए मुख्यालय से दूसरी एम्बुलेंस मंगाने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान हरीश की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद एम्बुलेंस से ही तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी श्यामू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला विधायक अमन गिरि ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:शिव उत्सव, बस अड्डे के विस्थापन और कॉरिडोर पर हुई चर्चा
    Next Article
    हरदोई में 31 साल बाद फरवरी में रमजान शुरू:मस्जिदों में तरावीह का आगाज, बाजारों में इफ्तारी की धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment