Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलाबी गैंग ने बिंदकी कोतवाली का घेराव किया:दो माह से लापता छात्रा की बरामदगी न होने पर 4 दिन का अल्टीमेटम

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं और पीड़ित परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। यह प्रदर्शन पिछले दो माह से लापता एक नाबालिग छात्रा की बरामदगी न होने के विरोध में किया गया। संगठन ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मड़राँव गांव का है, जहाँ की 17 वर्षीय छात्रा 15 जनवरी 2026 को कोचिंग जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार नामजद अभियुक्तों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस संबंध में 21 जनवरी को धारा 137(2) और 352 B.N.S. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, घटना के दो माह बाद भी पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर पाई है। पीड़ित परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बेच दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी कर दी है। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने पुलिस की 'ढीली कार्रवाई' और 'भ्रष्टाचार के संदेह' पर गंभीर सवाल उठाए। संगठन ने अपहृत नाबालिग बच्ची की तत्काल और सुरक्षित बरामदगी, नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद हेमलता पटेल ने पुलिस प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा, "यदि चार दिनों के भीतर हमारी बेटी बरामद नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक बिंदकी कोतवाली का घेराव कर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।" उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PWD सुल्तानपुर में विभागीय स्टोर संचालन में अनियमितता:नियमों का उल्लंघन कर ठेकेदारों को पहुंचाया जा रहा लाभ, पत्र से खुलासा
    Next Article
    भदोही में ग्रामीणों ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन:आबादी के बीच दुकान न खोलने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment