Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गलत इंजेक्शन लगाने से 6 साल के बच्चे की मौत:केवी सेंटर में MRI कराने गए थे, दादा बोले- पोता खेलते-खेलते घर से गया था...

    8 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में गलत इंजेक्शन लगने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजन बच्चे का एमआरआई करने केबी हेल्थ सेंटर लेकर गए थे। जहां बच्चे को इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बोले- मेरा बच्चा सही सलामत हंसते-खेलते गया था। डॉक्टर ने हमें यहां बच्चे का एमआरआई कराने के लिए भेजा था। डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन से ही हमारे बच्चे की मौत हुई है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। बिगड़ते हालात को देखते हुए अस्पताल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ये केबी सेंटर सेक्टर P-3 में है। घटनास्थल की तीन तस्वीरें… ब्रह्मजीत कसाना दनकौर के रीलखा गांव में रहते हैं। ब्रह्मजीत के बेटे विक्की और बहू नेहा के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा गर्व (6) को दौरे पड़ने की बीमारी थी। गर्व का आम्रपाली हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। विक्की खेती-किसानी करते हैं। गर्व के चाचा प्रशांत ने बताया- गर्व को दौरा पड़ने की बीमारी थी। सेक्टर गामा-2 के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद वो ठीक हो गया। डॉक्टर ने एमआरआई और दिमाग की जांच कराने को कहा था। डॉक्टर ने ही केबी सेंटर जाने को कहा था। विक्की भईया बच्चे को लेकर सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब लेकर गए थे। सेंटर में एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया गया। उन्होंने गर्व को बेहोशी की दवा दी। फिर एमआरआई किया। इस दौरान गर्व को दो और बार दवा दी गई। एमआरआई के बाद गर्व को बाहर लाए। तो काफी देर तक वो होश में नहीं आया। विक्की भईया ने पूछा तो डॉक्टर दवा का असर होने की बात कहते रहे। लेकिन जब काफी देर तक होश नहीं आया, तो डॉक्टर बच्चे को लेकर पास के प्रमहेक्स अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दादा बोले- मेरा पोता हंसते-खेलते गया था गर्व के दादा ब्रह्मजीत कसाना ने बताया- घर पर मेरा पोता बिल्कुल सही था। एमआरआई करने से पहले उसको एक इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। अब मेरा पोता तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन अगर लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अन्य बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। मेरे पोते की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है। हमने डॉक्टर के खिलाफ बीटा-2 कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से भी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। हमने प्रशासन को चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर परिवार और ग्रामीण एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है और सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………. ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकाउंटेंट का शव ऑफिस की दीवार से लटका मिला:पीलीभीत में भाई बोला-लड़की से बात करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या की
    Next Article
    मैं ठाकुर हूं...वायरल वीडियो में पुलिस ने शुरू की जांच:पूर्व बैंक कर्मी के पति से थाने में 20 मिनट पूछताछ; बोले- हम भी तहरीर देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment