Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती नगर के गायत्री शक्तिपीठ में नवमी पर यज्ञ:उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कन्या भोज और भजन-कीर्तन का आयोजन

    7 hours ago

    2

    0

    गोमती नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि की नवमी तिथि के समापन पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही शक्तिपीठ परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। यज्ञ का शुभारंभ सुबह 8 से हुआ, जो श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ लगातार चलता रहा। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध से श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ पूर्ण होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन शक्तिपीठ में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, गोमती नगर के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यज्ञ और भक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू:27 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य, 54 केंद्र और 2800 किसानों का पंजीकरण
    Next Article
    बलरामपुर में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ओवरब्रिज के पास से दबोचा, आपराधिक षड्यंत्र का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment