Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ओवरब्रिज के पास से दबोचा, आपराधिक षड्यंत्र का आरोप

    9 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट और जालसाजी से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पचपेड़वा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज़ बनाने और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई एसपी विकास कुमार के सख्त निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूरुल हसन बब्लू उर्फ नूरुल हसन इद्रीसी के रूप में हुई है। वह पचपेड़वा कस्बे के पुरानी बाजार क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना पचपेड़वा में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उस पर पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष विश्वकर्मा और दीपक सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि जिले में फर्जी दस्तावेज़ और पासपोर्ट से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नगर के गायत्री शक्तिपीठ में नवमी पर यज्ञ:उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कन्या भोज और भजन-कीर्तन का आयोजन
    Next Article
    उन्नाव में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली:सिद्धनाथ मंदिर से खंडेश्वर मंदिर तक निकला जुलूस, भक्तों की उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment