Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती नदी पर 45.4 करोड़ का नया पुल बनेगा:गठाना-डंडवा गांव के पास बनेगा, मंत्री गिरीश यादव की पहल पर मंजूरी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में गोमती नदी पर गठाना-डंडवा गांव के पास एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना के लिए 45 करोड़ 4 लाख 86 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह पुल सदर विधानसभा के खुटहन विकास खंड में बनाया जाएगा। खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर यह स्वीकृति मिली है। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 की राज्य योजना के तहत स्वीकृत की गई है। इस पुल के बनने से स्थानीय जनता को काफी लाभ मिलेगा। आसपास के गांवों के लोगों की यात्रा दूरी लगभग 20-25 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कार्यकाल में यह तीसरा बड़ा पुल है जिसे शासन से मंजूरी मिली है। इससे पहले, नगर के जोगियापुर स्थित शास्त्री सेतु के समानांतर एक पुल और प्यारेपुर-कलीचाबाद में एक सेतु का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। इसके अतिरिक्त, अचला देवी घाट व मियांपुर और खुटहन विकास खंड के गठाना गांव स्थित गोमती नदी पर दो प्लाटून (पीपा) पुल पहले ही बन चुके हैं। नगर के तूतीपुर मोहल्ला स्थित गोमती नदी पर एक और प्लाटून पुल का निर्माण प्रस्तावित है। इस जानकारी की पुष्टि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्तन न धोने पर पत्नी ने बुलाई पुलिस:पति पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने दोनों में कराया समझौता
    Next Article
    गोंडा में गैंगस्टर-भूमाफिया गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन पर मारपीट:नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आए दिन पैसे को लेकर करते थे विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment