Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमतीनगर में भजन संध्या का आयोजन:महिलाओं ने देवी भजनों पर भक्तिमय प्रस्तुति दी

    2 hours ago

    2

    0

    गोमतीनगर के विवेक खंड-3 में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा के आवास पर रेखा शर्मा के नेतृत्व में किया गया । इसमें महिलाओं ने देवी भजनों की मधुर धुन पर भक्ति रस में सराबोर होकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। आशा सिंह ने ‘तेरा चोला भी लाल तेरी चुनरी भी लाल...’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। भवन बनवा दूंगी...’ भजन गाकर खूब तालियां बटोरीं पुष्पा यादव ने ‘कोठे ऊपर कोठरी, मैया का भवन बनवा दूंगी...’ भजन गाकर खूब तालियां बटोरीं। माला शर्मा ने ‘पकड़ लो हाथ मैया जी, नहीं तो हम डूब जायेंगे...’ और ‘शेरावाली बुला लो मुझे भी...’ जैसे भजनों से वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पूरी शाम ‘तुम सजती रहो, हम सजाते रहें...’ जैसे भजनों के साथ मां दुर्गा की भक्ति में डूबी रही। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाएं भक्तिमय माहौल में लीन दिखीं।इस अवसर पर रेखा शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान ऐसे भजन-कीर्तन का आयोजन करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं और भक्ति का संदेश फैलाती हैं। ये महिलाएं शामिल हुई भजन संध्या में संगीता शर्मा, गीता शर्मा, अनन्या शर्मा, कल्पना भटनागर, प्रभा उपाध्याय, शशिभा सक्सेना, आशा सिंह, नीना श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, अंशू गुप्ता, अर्चना मिश्रा, अर्चना उपाध्याय, शैली अवस्थी, मेघा मुद्गल, नीलम शर्मा, सीमा सिन्हा, शालिनी श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, रेनू तिवारी, बीना वर्मा, रानी सिंह बघेल, माला शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:दुर्घटनाएं कम करने, सड़कों के सुधार पर चर्चा
    Next Article
    मेरठ: भड़काऊ भाषण मामले में AIMIM नेताओं को मिली जमानत:बोले, वीडियो अधूरी, राजनीतिक दबाव में हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment