Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:दुर्घटनाएं कम करने, सड़कों के सुधार पर चर्चा

    2 hours ago

    2

    0

    कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुगम बनाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने शहर के मार्गों पर गड्ढों (पॉट होल्स) के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य कराने पर जोर दिया। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर जंक्शन सुधार, टेबल-टॉप बनाने और ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोडवेज, चिकित्सा विभाग और आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद में मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। समिति ने भविष्य में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर इन आंकड़ों में और अधिक कमी लाने का लक्ष्य रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के 53 सरकारी स्कूली बच्चों ने देखा दिल्ली चिड़ियाघर:डीएम ने बच्चों से चिड़ियाघर घूमाने का किया था वादा , मिली जानवरों की जानकारी
    Next Article
    गोमतीनगर में भजन संध्या का आयोजन:महिलाओं ने देवी भजनों पर भक्तिमय प्रस्तुति दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment