Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में लगी आग, VIDEO:झांसी में टोलकर्मियों ने 3 फायर सिलेंडर से बुझाई, बड़ा हादसा टला

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक डीजे में आग लग गई। टोलकर्मियों ने तुरंत तीन फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना तब हुई जब रक्सा टोल प्लाजा और आरएस रेजिडेंसी की गणेश प्रतिमाओं को पांचवें दिन पटनिया बंद पर विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन यात्रा के आगे चल रहे डीजे में अचानक वायरिंग शॉर्ट होने से आग लगी। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। रक्सा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने तुरंत फायर सिलेंडर लाकर आग बुझाना शुरू किया। यह डीजे रामगढ़ निवासी अभिषेक का था, जो उस समय उसे चला रहे थे। अभिषेक ने बताया कि वायरिंग में अचानक आग लगी, जिसके बाद उन्होंने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। टोल कर्मचारियों ने तुरंत सिलेंडर लाकर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में डीजे पर रखा तिरपाल और डीजे की मशीन जल गई। टोल मैनेजर पवन शर्मा ने बताया कि- आग लगने की खबर मिलते ही उनके कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने वाले सिलेंडर का इस्तेमाल किया। उनकी सूझबूझ से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। कुछ देर के लिए हाईवे पर भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन टोलकर्मियों की तत्परता से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तेज धूप, उमस से लोग बेहाल:तापमान 34°C, शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
    Next Article
    रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पकड़ा गया:लंबे समय से फरार था, दो शातिर अपराधी भी धरे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment