Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेशपुर में नवरात्रि का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन:बाराबंकी में हजारों श्रद्धालु भक्ति में डूबे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद की रामनगर तहसील के गणेशपुर कस्बे में स्थित ललिता माता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। यह शोभायात्रा शाम करीब 7 बजे शुरू हुई। इसमें मां दुर्गा की चंडी रूप में सजी प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बजते भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर रथ को रोककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई। रथ पर ललिता मंदिर के पुजारी पिंटू माली ने श्रद्धालुओं को पूजा कराई और प्रसाद वितरित किया। यह शोभायात्रा श्री राम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर, पूर्वी माता मंदिर, शनि मंदिर, शिव मंदिर, रैली बाजार, ग्राम मीतपुर, लकड़ी मंडी और फिरोजपुर सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। पूरे मार्ग में हजारों ग्रामीण मौजूद थे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे स्वयं मौके पर मौजूद थे। उनके साथ अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, सब-इंस्पेक्टर शत्रुघ्न, चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे और आरक्षी सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मां ललिता, दुर्गा माता, संतोषी माता, गणेश भगवान, संकटा माता, अन्नपूर्णा माता और राधा-कृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। इस पूरे आयोजन में श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ चौक में राम मनौती शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालु शामिल; राम नवमी पर धार्मिक उत्साह
    Next Article
    'देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, राज्य सप्लाई चेन ठीक करें', मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment