Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गन्ना सेंटर पर बुग्गी से दबकर किसान की मौत:हापुड़ में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर एक दुखद हादसे में 68 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम गांव श्यामपुर निवासी ओमवीर सिंह अपने खेत से भैंसा बुग्गी में गन्ना लादकर मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर डालने आए थे। सेंटर पर पहुंचने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे बुग्गी से नीचे गिर गए। इसी दौरान बुग्गी का एक पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा देखकर सेंटर पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के किसान तुरंत मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और ओमवीर सिंह को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान किसान ओमवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी निरंजन कौर और इकलौते पुत्र अमित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने रविवार देर शाम को ब्रजघाट पर ओमवीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं मिली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया इमाम बोले-अयातुल्ला अली खमेनेई ने सिर नहीं झुकाया:शाहजहांपुर में शिया समुदाय ने देर रात निकाला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    अलीगढ़ में खामेनेई की मौत पर आक्रोश:शिया समुदाय ने 40 दिन के शोक का किया एलान, अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment