Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने दिव्यांग को दुकान दी:फर्रुखाबाद में रोजगार देकर स्वाभिमान बढ़ाया

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने दिव्यांग सर्वेश कुमार को एक दुकान भेंट की है। इस दुकान का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया। विधानसभा अमृतपुर के गांव भुड़िया निवासी सर्वेश कुमार चौहान बेरोजगार थे। उन्होंने अपनी समस्या सपा नेता को बताई थी, जिसके बाद उन्हें यह दुकान उपलब्ध कराई गई। सपा नेता ने सर्वेश को लकड़ी के खोखे में सामान भरवाकर एक दुकान तैयार करवाई। उद्घाटन के समय सर्वेश कुमार भावुक हो गए और उन्होंने इसे 'असली रामराज्य की परिकल्पना' बताया। उन्होंने कहा कि अजीत यादव ने उन्हें रोजगार देकर उनके स्वाभिमान को बढ़ाया है और यह आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने समता और सम्मान के विचार के साथ आगे बढ़ने और 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, सपा बीएलए सूरज सिंह राठौर, अखिल कठेरिया और शीलू खां सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत जिला पंचायत में 20 करोड़ के टेंडर पर विवाद:सार्वजनिक अवकाश पर अंतिम तिथि तय करने से AMA धर्मेंद्र कुमार सवालों में
    Next Article
    हत्या के बाद पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ में FIR:प्रयागराज में एक नामजद और 50 अज्ञात आरोपी, 4 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment