Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gandhinagar की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी IAF टीम

    8 hours ago

    1

    0

    गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में शनिवार सुबह प्लास्टिक बनाने वाली एक इकाई में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम आठ घंटे से अधिक समय बाद भी जारी था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कलोल के प्रभारी दमकल अधिकारी असलम चौहान ने बताया कि मोटी भोयान गांव स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 11 बजे आग लगी। चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।इस अभियान में कड़ी, अहमदाबाद, गांधीनगर, कलोल और मानसा से अग्निशमन कर्मी तथा दमकल वाहन लगाए गए हैं। भारतीय वायु सेना के कर्मी भी अभियान में जुटे हैं। आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।” कलोल के पुलिस उपाधीक्षक आर एम सरोदे ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कारखाने में बड़ी मात्रा में पॉलिमर और विलायक (सॉल्वेंट) रखे होने के कारण आग बुझाने में मुश्किल आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप
    Next Article
    Dushyant Gautam को Sikkim का राज्यपाल बनाने के फैसले के साथ खड़ी हुई पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment