Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोपीगंज में लोजपा की बैठक:मिशन-2027 को लेकर चर्चा, यूपी में संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया

    10 hours ago

    1

    0

    लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक गोपीगंज के गिराई स्थित एक लान में आयोजित की गई। मिशन 2027 के मद्देनजर हुई इस बैठक में जमुई लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि अरुण भारती का पुष्पगुच्छ, धार्मिक चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि अरुण भारती ने मिशन 2027 को लेकर अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। भारती ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी के साथ लागू करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने जोर दिया कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी पार्टी संगठन को मजबूत कर रही है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को इतना मजबूत किया जाएगा कि अन्य दलों को गठबंधन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भारती ने यह भी कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी में सभी वर्गों और समाजों का सम्मान है। पार्टी सभी के हक की लड़ाई के लिए तत्पर है। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कमला दीदी, राजीव पासवान, रोहित, कमल तिवारी, धनन्जय दुबे, विकाश दुबे, राहुल तिवारी, गोविंद जायसवाल, संतोष, सचिन मिश्रा, संदीप मिश्रा, अजय पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा में महिला आरक्षण पर बोलीं नसीम सोलंकी:एक आम महिला को नेता बनने पर मजबूर किया गया, 33% आरक्षण लागू हो
    Next Article
    लखीमपुर खीरी जेल का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण:बंदियों से बातचीत, व्यवस्था पर अधिकारियों ने जताया संतोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment