Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव की 25वीं शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

    2 hours ago

    2

    0

    शामली में श्री गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के अवसर पर मोहल्ला रेल पार स्थित शिव गोरखनाथ मंदिर सेवा समिति ने 25वीं शोभायात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे के साथ हुआ। इसका संचालन पंडित विनोद शर्मा ने किया। शोभायात्रा शाम करीब 4 बजे प्रारंभ हुई। पूजनीय पीर योगी शेरनाथ बापूजी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर बाबा गोरखनाथ की ज्योति जलाई और यात्रा को रवाना किया। यह शोभायात्रा मंदिर रेल पार से शुरू होकर डॉ. तेज सिंह कॉलोनी, रेल पार्क, बाईपास, बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड होते हुए भैरव मंदिर मैथ पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में आकर्षक झांकियां, शिव तांडव, भगवान शिव की बारात और ढोल-नगाड़ों की धुन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ के रथ पर पुष्प वर्षा की और विभिन्न स्थानों पर भंडारे व जलपान की व्यवस्था की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया शोभायात्रा के समापन के बाद भैरव मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से गोरखनाथ मंदिर में बाबा की अखंड धूना और बाबा जाहरवीर की ज्योति निरंतर प्रज्वलित है, और यह शोभायात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल उपाध्याय, पूर्व विधायक तेजेंद्र निरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, समाजसेवी विजय कौशिक और चौधरी अमरपाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। दुष्यंत गौड़, सुनील कुमार, रामपाल उपाध्याय, सनी निरवाल, रजत तोमर, धूम सिंह, चेयरमैन चमन, कार्तिक उपाध्याय, तेजस्वी पवार, गौरव मलिक, सभासद संजय उपाध्याय, सभासद अनिल उपाध्याय, चमन सिंह, सुशील कुमार, ललित उपाध्याय, शुभम निरवाल, सचिन कुमार, आशीष मिश्रा, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, शिवकुमार उपाध्याय, लोकेंद्र उपाध्याय, डॉ. तेज सिंह, पंडित सतेंद्र शर्मा, देवगन समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति और दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परदहा मिल में बनेगा आधुनिक औद्योगिक पार्क:ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण, रोजगार-निवेश पर रहा फोकस
    Next Article
    लव मैरिज के चार महीने बाद युवक ने लगाई फांसी:पत्नी के ममेरे देवर के साथ चले जाने से परेशान था, लखनऊ में कमरे में लटकता मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment