Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्भवती महिला की मौत के मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित:फिरोजाबाद में पति को रात में घर से उठाकर ले जाने का आरोप; एसएसपी ने सीओ को सौंपी जांच

    14 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद इलाके में प्रसव के बाद गर्भवती महिला अंजली की मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई हुई है। महिला के पति गौरव को कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने के आरोपों के बीच एसएसपी आदित्य लांग्हे ने आगरा गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ शिकोहाबाद को सौंपी गई है। एसएसपी ने जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक गौरव फोटो स्टूडियो चलाता है। पुलिस उसे एक मामले में नामजद न होने के बावजूद शक के आधार पर रात में घर से उठाकर थाने ले गई थी। उस समय उसकी पत्नी अंजली नौ महीने की गर्भवती थी। परिजनों का कहना है कि अंजली ने फोन पर थाना प्रभारी से पति को छोड़ने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन गौरव को नहीं छोड़ा गया। परिवार का आरोप- दबिश के दौरान दारोगा ने पेट में मारी लात परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की दबिश के दौरान चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह ने अंजली के पेट में लात मार दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने प्रसव के बाद दम तोड़ दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच की जा रही है। परिवार ने थाने में तैनात मुंशी अभय प्रताप पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसके निलंबन की मांग की है। उनका कहना है कि अंजली की गंभीर हालत की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। डॉक्टर बोले- हीमोग्लोबिन सिर्फ 5 ग्राम था संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि अंजली का हीमोग्लोबिन पांच ग्राम था। प्रसव के बाद उसका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था। पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता बरतनी चाहिए थी। गर्भवती पत्नी की हालत को देखते हुए गौरव को रात में थाने लाने की जरूरत नहीं थी। महिला की मौत का सही कारण जानने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी समेत ये 6 पुलिसकर्मी निलंबित मामले में आगरा गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह, एसआई सत्यपाल, कांस्टेबल मोहन सिंह, भवतोष कुमार, कुलदीप सिंह और अरविंद कुमार को निलंबित किया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ शिकोहाबाद को सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगन्नाथपुर में हरतालिका तीज पर पूजन:शिव मंदिर में महिलाओं ने की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना
    Next Article
    हरदोई में विवाहिता 11 माह के बच्चे संग फरार:इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए युवक संग भागी, किशोरी व युवती के अपहरण की भी शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment