Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में दूल्हे ने किया युवक का मर्डर:सगाई समारोह में लाइटिंग पसंद न आने पर भड़का, ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं; शादी भी अटकी

    16 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के गुरुग्राम में सगाई समारोह में एक युवक का मर्डर कर दिया गया। दूल्हे और उसके दो साथियों पर युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। अचानक हुए इस हत्याकांड से सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद दूल्हा और उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। इसके बाद खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समारोह में आए लोगों से जानकारी जुटाई। इस मामले में मृतक के ससुर की शिकायत पर दूल्हे अमनदीप समेत 3 पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक युवक यूपी के मथुरा का रहने वाला था और शादी समारोह में लाइटिंग का काम करता था। लाइटिंग पसंद न आने पर दूल्हे ने इलेक्ट्रिशियन को गोली मारी है। फिलहाल, अपराध शाखा फर्रखनगर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूल्हा और उसका दूसरा साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अब सिलसिलेवार पढ़ें…कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम तीन बच्चों का पिता था बरकत, इकलौता कमाने वाला बरकत की मौत से उसके परिवार में गम का माहौल है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे जीजा सैकुल ने बताया कि बरकत तीन बच्चों का पिता था। अपने परिवार को वहीं इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एक आरोपी गिरफ्तार, बोला- गलती से चली गोली उधर, मामले की जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराध शाखा फर्रखनगर की पुलिस टीम ने एक आरोपी हर्ष (21) निवासी बसई, जिला गुरुग्राम को अरेस्ट किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि शादी में फोटो कराते वक्त उसके चाचा ने अपना लाइसेंसी पिस्टल (डोगा) मुझे पकड़ाया था, जो मेज पर रख दिया। पिस्टल (डोगा) को उठाते वक्त गलती से गोली चल गई, जो बरकत को ली। --------------- ये खबर भी पढ़ें… फतेहाबाद में सुसाइड से पहले बनाई VIDEO, बोला-गर्लफ्रेंड जिम्मेदार:भाई-भाभी शव को न छुएं; बैकग्राउंड में गाना लगाया- दिल से दुआ करना, हमारी मौत हो जाए फतेहाबाद में एक युवक ने सोशल मीडिया पर 3 वीडियो पोस्ट कर सुसाइड कर लिया। एक वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि इस कदम को उठाने के पीछे उसके भाई-भाभी और भाभी की बहन जिम्मेदार है। (पूरी खबर पढ़ेंं)
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के बक्सर घाट पर युवक का शव मिला:नदी किनारे शव उतराया दिखा, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी
    Next Article
    कानपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा-बोले:जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव, भाषा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment