Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा-बोले:जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव, भाषा को लेकर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण

    12 hours ago

    1

    0

    अर्मापुर पीजी कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और साहित्यकार अखिलेंद्र मिश्रा ने समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत के दौरान उन्होंने जहां एक ओर मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता राजपाल यादव का मानवीय पक्ष रखा, वहीं दूसरी ओर भाषा और जाति के नाम पर हो रही गंदी राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज की राजनीति समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम कर रही है। देखें बातचीत के मुख्य अंश.. सवाल: राजपाल यादव इस वक्त कानूनी और व्यक्तिगत रूप से काफी परेशान हैं। क्या आपकी उनसे बात हुई? आप उनकी इस स्थिति को कैसे देखते हैं? जवाब: देखिए, फिलहाल मेरा राजपाल यादव से कोई सीधा संवाद नहीं हुआ है, लेकिन मेरा मानना है कि यह बुरा समय है और जल्द ही टल जाएगा। राजपाल का अपना एक अलग और निखरा हुआ व्यक्तित्व है; वह जहां भी रहते हैं, लोगों को हंसाते रहते हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वह एक बेहतरीन इंसान और कमाल के एक्टर हैं। सबसे अद्भुत बात तो यह है कि वह जेल में रहकर भी वहां के कैदियों को हंसा रहे हैं। जिसका जो मूल स्वभाव होता है, वह हर परिस्थिति में वैसा ही रहता है। जैसे दिए का काम रोशनी फैलाना है, वैसे ही राजपाल का काम खुशियां बांटना है। जहां तक आर्थिक मदद का सवाल है, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं क्योंकि यह काफी बड़ा अमाउंट है। लेकिन अगर समय पड़ा और जरूरत लगी कि सभी एक्टर्स को मिलकर कंट्रीब्यूट करना चाहिए, तो मैं भी पीछे नहीं रहूंगा और निश्चित रूप से मदद करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में दूल्हे ने किया युवक का मर्डर:सगाई समारोह में लाइटिंग पसंद न आने पर भड़का, ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं; शादी भी अटकी
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: बदल गया काॅपियों का आकार:हर पेज पर कॉपी संख्या लिखना अनिवार्य, रुपए रखने पर होगी सील, छात्रों को पहले ही सूचित करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment