Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राहक बनकर आए शातिरों ने ज्वेलर्स को बनाया निशाना:सोने के कुंडल पसंद किए, एक हजार रुपए देते ही ज्वेलर्स हुआ बेहोश

    20 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना सदर के रोहता क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे शातिरों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। ज्वेलर्स की दुकान पर आए युवक ने बालियां देखीं। पसंद कर एक बाली को संभाल कर रखने की बोलकर एडवांस में एक हजार रुपये दिए। नोट हाथ में लेने के कुछ ही सेकेंड बाद दुकानदार बेसुध हो गए। युवक ने दराज से दो पैकेट निकाले और साथी के साथ भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पढ़िए पूरा खबर… सदर के रोहता क्षेत्र में निशांत सोनी की ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। निशांत ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे दुकान के काम से आगरा से बाहर थे। दुकान पर पिता गोलाराम सैनी बैठे हुए थे। दोपहर 3 बजे के करीब एक बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक दुकान के अंदर आया। बच्ची के लिए कान की बालियां दिखाने को कहा। एक बाली पसंद की और 1 हजार रुपये देकर उन्हें अलग रखने को कहा। कुछ देर बाद बाकी के रुपये देकर बाली ले जाने का आश्वासन दिया। एडवांस में दिए नोट हाथ में लेने के कुछ ही सेकेंड के बाद पिता बेसुध हो गए। करीब 50 ग्राम सोने के जेवर ले गए युवक ने काउंटर की दराज खोलकर उसमें रखे जेवर के दो पैकेट निकाले और बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। एक पैकेट में मंगलसूत्र और दूसरे में लॉकेट, मांग टीका आदि सामान था। टप्पेबाज करीब 50 ग्राम सोने के जेवर ले गए। कुछ देर बात होश में आने पर पिता ने उन्हें जानकारी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी। दुकान में लगे सीसीटीवी खराब थे निशांत ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी में खराबी थी, लेकिन पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी और उनकी बाइक दिख रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25-25 हजार के इनामी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में जीजा हत्याकांड में फरार थे, पैर में गोली लगने से घायल
    Next Article
    कौशांबी एसपी ने आषाढ़ मेले की सुरक्षा जांची:5 जुलाई से शुरू होने वाले मेले की पार्किंग व्यवस्था का जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment