Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर ने कोर्ट में बयान दिया:जल्द चार्जशीट दाखिल होगी, बदमाशों ने पीछा कर बैड टच किया था, शर्ट उतारी

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर के साथ छेड़खानी मामले में पीड़िता ने गुरुवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। 22 फरवरी की रात को उसके साथ हुए घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को विवेचक इसका अवलोकन करेंगे। उसके बाद चार्जशीट दाखिल करने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। वहीं बुधवार को इस मामले में एम्स थाना पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ा दी गई थी। जिनमें पहले से लगे अन्य धाराओं के साथ दलित उत्पीड़न की धारा जोड़ी गई थी। नगालैंड की रेजिडेंट डॉक्टर को तीन बदमाशों ने ओरियन माल से 1.5KM तक पीछा किया था। नस्लीय टिप्पणी की। उसके साथ बैड टच करने की कोशिश की। एक ने डराने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी संबंध में पीड़िता ने गुरुवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराते हुए अपनी आपबीती सुनाई। दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाई एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार बुधवार को मुकदमे में दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाई गई थी। इस मुकदमे की विवेचना सीओ कैंट योगेंद्र सिंह कर रहे हैं। तीनों आरोपितों को जेल भेजने के बाद घटना से जुड़ा साक्ष्य एकत्र कर लिया गया है। कोशिश है कि अगले 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर दी जाए। आरोपितों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पुलिस मजबूती से पैरवी करेगी। किसी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अब पढ़िए पूरा मामला… शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। घटना 22 फरवरी को रात 8 बजे की है। कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया। अब पढ़िए नाफोर्डएम्स ने X पर जो लिखा… नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की वहीं नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की । जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की । उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें। दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए। पीड़िता को पूरी सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए, साथ ही गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। नाफोर्ड ने इस मामले में सीएम योगी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की। एम्स थाने में FIR दर्ज इस मामले में SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई। आगे की कार्रवाई की जा रही। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया । डॉक्टर से छेड़छाड़ के तीनों आरोपी अरेस्ट AIIMS डॉक्टर के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने सोमवार (23 फरवरी) देर शाम 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमानगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। वहीं, तीसरे आरोपी आदित्य राजपूत को मंगलवार सुबह AIIMS थाना पुलिस ने अरेस्ट किया। सूरज और अमृत राजर्षि टंडन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि आदित्य बीए सेकेंड ईयर में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना मैदा और शुगर के मिलेट्स बेस्ड इटालियन फास्टफूड मिलेगा:घटापारा रेस्टोरेंट की ऑनर बोलीं- अपने खेत में उगाएंगे अनाज और सब्जियां
    Next Article
    सूरज बड़जात्या बोले- अच्छी कहानी अपनी जगह बना लेती है:एक्शन के शोर के बीच ‘संगमरमर’ में पारिवारिक मूल्यों और लंबे प्रेम सफर की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment