Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जिला अस्पताल से अपहरण लड़की की हत्या:सिपाही ने लाश छिपाई, 10 टीमें तलाश में जुटी, हैवानियत की भी आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के जिला अस्पताल से 10 साल लड़की को अपहरण कर आरोपी ने हत्या कर दिया। उसके बाद लाश छिपा दी। पुलिस को हैवानियत की भी आशंका है। बुधवार को पुलिस ने CCTV फुटेज में पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। देर रात 2: 30 बजे के करीब कड़ाई से पूछताछ में आरोपी सिपाही ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी पहचान गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक यादव के रूप में हुई है। वह पहले भी बंगाल की युवती से रेप मामले में जेल जा चुका है। साथ ही निलंबित भी किया गया था। इस मामले में बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। लड़की मंगलवार रात को हॉस्पिटल में एडमिट अपनी बहन को खाना देने आई थी। लौटते वक्त पुलिस की वर्दी में आरोपी ने उसे अपने बाइक पर बिठाया और लेकर फरार हो गया। जानिए पूरा मामला… आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के रहने वाले पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले चार साल से वे परिवार के साथ गोरखपुर में किराये पर रहते हैं। ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी 13 साल की बड़ी बेटी बीमार पड़ गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसी बीच 28 जुलाई, मंगलवार रात 8.30 बजे के करीब दूसरी बेटी हॉस्पिटल में खाना लेकर आई थी। 10 बजे के करीब घर के लिए निकली पिता ने बताया- बहन को खाना खिलाने के बाद 10 साल की बेटी रात 10 बजे के करीब घर के लिए निकली। बहुत देर बीतने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो हॉस्पिटल जाकर पता किए। वह वहां भी नहीं थी। हमने इधर-उधर पूछताछ की। हर जगह ढूंढा, लेकिन कहीं मिली। अभी तक वह घर नहीं लौटी है। आरोपी ने पूछा- कोई घर चलेगा हॉस्पिटल में एडमिट 13 साल की बहन ने बताया कि मेरी छोटी बहन खाना लेकर आई थी। हम लोग बाहर बैठ कर खा रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आया और पूछने लगा कहां रहती हो। हम लोगों ने अपना पता बताया तो फिर उसने पूछा कि किसी को घर चलना हो तो बताओ, चलो मैं छोड़ देता हूं। एडमिट बहन ने कहा कि मैं नहीं जाउंगी, मेरी बहन ही जाएगी। तब से वह वर्दी वाला व्यक्ति उसके पीछे पड़ गया। पानी लेने जा रही थी तो उसके पीछे जा रहा था। अंत में जब वह घर के लिए निकलने लगी तो उसके पीछे-पीछे कुछ दूर तक गया। CCTV में गाड़ी पर बैठाते दिखा आरोपी यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। 39 सेकेंड के फुटेज में दिख रहा है कि लड़की हॉस्पिटल से बाहर की ओर पैदल जा रही है। उसके पीछे से आरोपी वर्दी में ही बाइक से जाता है और उसके पास जाकर रुक जाता है। कुछ देर बात करता है फिर लड़की उसके गाड़ी पर बैठ जाती है और दोनों चले जाते हैं। पांच बहनों में दूसरे नंबर पर है हॉस्पिटल में एडमिट 13 साल की बहन ने बताया- मेरी मम्मी प्रेग्नेंट हैं। इसलिए उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। हम पांच बहनें हैं। सबका खयाल मैं और मेरी बहन ही रखते हैं। 27 जुलाई को करीब 7 बजे मेरी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने लगा और बहुत तेज बुखार चढ़ गया। पापा तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एडमिट कर लिया। हॉस्पिटल में मेरे साथ दादी रुकी थी। 28 जुलाई को दूसरे नंबर की बहन अपने हाथ से खाना बनाई। घर पर पापा के न होने और मम्मी के बीमार होने की वजह से तीसरे नंबर की बहन के साथ वह खुद खाना लेकर पहुंची। फिर तीसरी बहन को हॉस्पिटल में ही रुकने को बोल कर खुद खाना खिलाने के बाद जाने लगी। तभी यह घटना हुई। एक साल पहले भी पड़ोसी ने गलत काम किया उसने बताया कि उसका परिवार जहां रूम लेकर रहता है, वहीं पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक साल पहले उसी बहन के साथ गलत काम किया था। इसके बाद पुलिस से शिकायत हुई थी, तभी से उससे दुश्मनी चलती है। परिवार का आरोप है कि वह व्यक्ति भी किडनैप करवा सकता है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस टीम तलाश में लगी है। एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंटेनर ने घर में सो रहे बाप-बेटे को कुचला, मौत:मिर्जापुर में दिवार तोड़कर घर में घूसा, दोनों सो रहे थे
    Next Article
    बरेली में बैठे अफसर देखेंगे कछला घाट का LIVE:बदायूं की कांवड़ यात्रा पर 11,700 कैमरों का पहरा, सुनसान घाटों पर सोलर निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment