Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बैठे अफसर देखेंगे कछला घाट का LIVE:बदायूं की कांवड़ यात्रा पर 11,700 कैमरों का पहरा, सुनसान घाटों पर सोलर निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    इस बार बदायूं की कांवड़ यात्रा सिर्फ पुलिसकर्मियों के भरोसे नहीं होगी, बल्कि 11,700 कैमरों की 'डिजिटल आंखें' पल-पल की गतिविधि रिकॉर्ड करेंगी। खास बात यह है कि कछला गंगाघाट से लेकर पूरे कांवड़ रूट की लाइव तस्वीरें बरेली में बैठे आला अफसर भी देख सकेंगे। पहली बार जिले के सरकारी कैमरों के साथ निजी संस्थानों, दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए बदायूं और कछला में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जबकि बरेली में भी विशेष मॉनिटरिंग सेल सक्रिय रहेगा। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगे 11,700 कैमरों का एक्सेस पुलिस ने अपने कंट्रोल सिस्टम से जोड़ लिया है। निजी कैमरों के आईपी एड्रेस भी ट्रैक कर उनका एक्सेस पुलिस और बरेली कंट्रोल रूम को उपलब्ध करा दिया गया है। इससे यात्रा मार्ग पर होने वाली हर गतिविधि पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। सबसे अलग व्यवस्था कछला गंगाघाट पर की गई है। यहां पांच सोलर सीसीटीवी कैमरे उन सुनसान स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां बिजली की सुविधा नहीं है और लोग अक्सर मुख्य घाट छोड़कर स्नान करने पहुंच जाते हैं। ये कैमरे चौबीसों घंटे बिना बिजली के काम करेंगे। जैसे ही कोई श्रद्धालु प्रतिबंधित या सुनसान हिस्से की ओर जाता दिखाई देगा, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित घाट तक ले आएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कछला घाट से लेकर जाम संभावित स्थानों तक हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं, ताकि रात में भी निगरानी में कोई बाधा न आए। यात्रा के दौरान कैमरों से मिलने वाले लाइव फीड की जानकारी समय-समय पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी बरेली रेंज ए.के. साहनी को भी दी जाएगी। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कुल 11,700 कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। बदायूं और बरेली, दोनों कंट्रोल रूम से यात्रा की लगातार लाइव मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर जिला अस्पताल से अपहरण लड़की की हत्या:सिपाही ने लाश छिपाई, 10 टीमें तलाश में जुटी, हैवानियत की भी आशंका
    Next Article
    प्रयागराज में रात को बारिश दिन में उमस भरी गर्मी:सुबह से बादल छाए, शाम तक तेज बारिश की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment