Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर को 1054 करोड़ की सौगात:सीएम योगी आज 470 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

    4 hours ago

    2

    0

    दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर को बड़ी सौगात देंगे। सीएम 1054 करोड़ रुपये की लागत वाली 470 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 173 परियोजनाओं का लोकार्पण और 297 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम का आयोजन एकला बांध पर विकसित ईको पार्क में होगा, जिसे सीएम जनता को समर्पित करेंगे। खास बात यह है कि जहां आज यह पार्क बना है, वहां पहले कूड़े का बड़ा ढेर हुआ करता था। कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क नगर निगम ने 2.26 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर 40 एकड़ जमीन को कूड़ा मुक्त कर ईको पार्क के रूप में विकसित किया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से यह पार्क तैयार हुआ है। ईको पार्क में लोगों के लिए वॉकिंग ट्रैक और फुटपाथ बनाए गए हैं, जहां सुबह-शाम सैर की जा सकेगी। योग और ध्यान के लिए अलग स्थान विकसित किए गए हैं, वहीं बच्चों के लिए सुरक्षित किड्स जोन भी बनाया गया है। सड़कों और नालों के दर्जनों कामों का लोकार्पण सीएम योगी एकला बांध पर 8.35 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राजघाट पुल से कारकस प्लांट तक 7.71 करोड़ रुपये की लागत से हुए सड़क सुधार कार्य भी जनता को समर्पित किए जाएंगे। कुल 304.68 करोड़ रुपये की लागत से 173 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा, जिनमें 87 सड़क व नाली निर्माण (95.77 करोड़ रुपये), 83 नाला निर्माण (129.85 करोड़ रुपये) और 58 करोड़ रुपये के महापौर व पार्षद वरीयता कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों सहित 297 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। सीएम ग्रिड की स्मार्ट सड़कों का होगा विस्तार समारोह स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम ग्रिड (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत स्मार्ट सड़कों के विस्तार को भी गतिमान करेंगे। वह सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट बनने जा रही 6 सड़कों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम ग्रिड तृतीय चरण में 45.68 करोड़ रुपये से गणेश चौक से विश्वविद्यालय चौक एवं अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कूल, डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहा तक, 23.43 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से जायसवाल मार्ट होते हुए पुलिया तक तथा 21.60 करोड़ रुपये से कचहरी चौक से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौक सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा। जबकि तृतीय अनुपूरक चरण में 63.94 करोड़ रुपये की लागत से बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से टीपीनगर तक एवं रैन बसेरा रोड से एनएच 28 तक, 62.94 करोड़ रुपये से टीडीएम तिराहा से पांडेयहाता पुलिस चौकी होते हुए बर्फखाना रोड से हाबर्ट बंधा तक और 25.45 करोड़ रुपये से अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घंटाघर तक सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। शिलान्यास की अन्य प्रमुख परियोजनाएं -उपवन योजना के तहत तीन पार्कों का सौंदर्यीकरण, लागत 6.44 करोड़ रुपये। -विभिन्न वार्डों में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण के 83 कार्य, लागत 107.44 करोड़ रुपये। -गुलरिहा थाने से चिलुआताल तक आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण, लागत 123.81 करोड़ रुपये। -विभिन्न वार्डों में ग्रीन बेल्ट एवं मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य, लागत 35.01 करोड़ रुपये। स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री ईको पार्क एवं फोरलेन सड़क के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। यह अभियान, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिटी लीडरशिप का विशेष कार्यक्रम है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्वच्छ स्कूल अभियान केवल स्वच्छता का कार्यक्रम मात्र नहीं है बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी माध्यम है। स्वच्छ स्कूल अभियान के जरिये स्थायी व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं सफाई, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, मासिक धर्म स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए वार्ड, जोन और नगर स्तर पर वेस्ट टू आर्ट, निबंध, क्विज, रील्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल स्टार रेटिंग प्रणाली के माध्यम से स्कूलों को 1 स्टार, 3 स्टार या 5 स्टार स्वच्छ स्कूल का दर्जा प्रदान किया जाएगा। इसके मूल्यांकन के लिए तृतीय पक्ष से आकलन कराया जाएगा। हर्बर्ट बांध के फोरलेन कार्य का करेंगे निरीक्षण लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम हार्बर्ट बांध के फोरलेन कार्य की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। डोमिनबढ़ पहुंचकर वहां बन रहे फ्लाईओवर के कार्य की प्रगति भी देखेंगे। निरीक्षण को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कानपुर जू में एक बाघ पर 1 लाख महीना खर्च:इलेक्ट्रोलाइट्स का घोल पीते हैं, 24 घंटे VIP देखभाल की जाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment