Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के 4 अस्पतालों का दो दिन निरीक्षण:CBHI की डिप्टी डायरेक्टर ने सुविधाएं और संसाधन देखे, मंत्रालय को सौंपेंगी रिपोर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (CBHI) की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा सचदेवा ने सोमवार और मंगलवार को गोरखपुर के 4 अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल, अर्बन PHC झरना टोला, CHC चौरी-चौरा और PHC खोराबार में स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद CMO कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डाटा, उसकी गुणवत्ता और समय पर रिपोर्ट भेजने के तरीकों पर चर्चा की गई। डिप्टी डायरेक्टर इस दौरे की रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपेंगी। बैठक में जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर के मेडिकल अधिकारी व फार्मासिस्ट शामिल हुए। दो दिन में 4 अस्पतालों का निरीक्षण दीक्षा सचदेवा सोमवार को गोरखपुर पहुंची थीं। पहले दिन उन्होंने जिला अस्पताल और अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर झरना टोला का निरीक्षण किया। मंगलवार को CHC चौरी-चौरा और PHC खोराबार पहुंचीं। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जरूरी ब्योरे भी जुटाए। CMO कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक अस्पतालों के निरीक्षण के बाद CMO कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता CMO डॉ. एनएल कुशवाहा ने की। इसमें जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर के मेडिकल अधिकारी व फार्मासिस्ट शामिल हुए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डाटा कलेक्शन, उसकी गुणवत्ता और समय पर रिपोर्ट भेजने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। डाटा सिस्टम बेहतर बनाने पर जोर बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ डाटा के आधार पर काम करने की व्यवस्था सुधारना रहा। अधिकारियों से डाटा जुटाने और उसे सही समय पर भेजने से जुड़ी जानकारी ली गई। इस दौरान डिप्टी CMO डॉ. राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी शेष कुमार मौर्य और डाटा मैनेजर दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में BSC नर्सिंग के नए विद्यार्थियों ने शपथ ली:DM अरविंद कुमार चौहान ने मरीजों से संवेदनशीलता और अपनापन रखने की सीख दी
    Next Article
    मेरठ में सपा व्यापार सभा का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:दीपावली से पहले हलवाई और दुकानदारों को परेशान करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment