Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में BSC नर्सिंग के नए विद्यार्थियों ने शपथ ली:DM अरविंद कुमार चौहान ने मरीजों से संवेदनशीलता और अपनापन रखने की सीख दी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर एक बजे बीएससी नर्सिंग के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया। मुख्य अतिथि डीएम अरविंद कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण और सौम्य व्यवहार करने की सीख दी। एसएमएमएच राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी और राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में डीएम अरविंद कुमार चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी और पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुखपाल कौर मौजूद रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार और उप प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार वोहरा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएम ने अपने संबोधन में कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज उम्मीद और भरोसे के साथ पहुंचता है। ऐसे में नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारी है कि मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण, संवेदनशील और सौम्य व्यवहार किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सेवा, समर्पण, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने विद्यार्थियों को प्रेम, परिश्रम और परोपकार के सिद्धांतों को अपने जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। वहीं, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की प्राचार्य डॉ. सुखपाल कौर ने नर्सिंग शपथ का महत्व समझाते हुए विद्यार्थियों को उसका पूरी निष्ठा से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मरीजों के अधिकारों और नर्सिंग पेशे से जुड़े दायित्वों के प्रति भी जागरूक किया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश दीक्षित ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सफर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा का ऐसा पेशा है, जिसमें ज्ञान के साथ संवेदनशीलता और समर्पण भी जरूरी है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा, मैट्रन संजीता दास, इंदू, प्रज्ञा चतुर्वेदी, निधि बिश्नोई,अनिंदिता त्रिपाठी, डॉ. संजय सिंगोदिया, एलिसा महतो,दीपक, सत्यवीर सिंह, सर्वेंद्र प्रताप, सज्जन कुमार सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सनातन प्रश्नोत्तरी विजेता सम्मानित:आश्विक त्रिवेदी और दिव्यांश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
    Next Article
    गोरखपुर के 4 अस्पतालों का दो दिन निरीक्षण:CBHI की डिप्टी डायरेक्टर ने सुविधाएं और संसाधन देखे, मंत्रालय को सौंपेंगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment