Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के मकान में आग लगी:लपटें देखकर अफरा- तफरी मची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के अलीनगर में एक मकान के अंदर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देखकर चींख-पुकार मच गई। आवाज सुन कर आस-पास के लोग बाहर निकले। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। तमाम कोशिशों के बाद जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोलघर फायर स्टेशन की गाड़ी तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने तुरंत लोगों को वहां से दूर किया और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के आहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। जानिए पूरा मामला… शहर के अलीनगर के कुर्मी टोला स्थित मोहम्मद इरशाद के घर मंगवार दोपहर आग लगी। जानकारी के अनुसार घर में शाम की इफ्तारी की तैयारियां चल रही थी। तभी अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। पूरा घर धुएं से भर गया। घर में मौजूद लोग तत्काल जान बचा कर बाहर निकल गए। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी जुटे। सभी ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन बुझा नहीं सके। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोलघर फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। टीम ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोइया-घाट पर पांटून पुल से 1 लाख लोगों को राहत:बोले- जाम से बच रहे, 25 Km का सफर 10 किमी में सिमटा; समय भी बच रहा
    Next Article
    आजमगढ़ में गैस की दुकानों पर भीड़ हुई कम:जिले के डीएम और एसएसपी ने किया गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment