Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का 99 फीसद निर्माण पूरा:429 करोड़ रुपये से बना है 2.6 किमी लंबा है फ्लाईओवर

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का 99 फीसद निर्माण पूरा हो गया है। गोरखपुर में यातायात सुगमता को नई ऊंचाई देने वाले इस फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसके लोकार्पण की तैयारी भी शुरू हो गई है। राप्ती नदी पर बने पुराने पुल का अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही नवनिर्मित फ्लाईओवर को भी नौसढ़ से पैडलेगंज तक सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम अभी जारी है। गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार फ्लाईओवर की सीधी लंबाई वाले हिस्से में निर्माण 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कुछ काम शेष है और उसे भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। यह फ्लाईओवर जल्द ही जनता की सेवा में समर्पित होने जा रहा है। सिक्सलेन फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी। लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पद्मश्री अनूप जलोटा बोले-संगीत समारोह में चार्ज होने आता हूं:काशी बदली अयोध्या बदली अब मथुरा की बारी है गीत पर झूमें श्रोता, देखें VIDEO
    Next Article
    मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:उज्जैन के बड़नगर में 5 घंटे से रेस्क्यू जारी; पैरेलल गड्डा खोदा जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment