Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर का रंगबाज अकेले चला रहा था फॉर्च्यूनर:पुलिस ने 35 CCTV कैमरे खंगाले, MBBS छात्र और डॉक्टर के भाई को मारी थी टक्कर

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर 04 मार्च की रात हुए भीषण हादसे में एमबीबीएस छात्र और डॉक्टर के भाई की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी फॉर्च्यूनर ड्राइवर गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जेल में बंद गोल्डेन सहानी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही हादसे के समय गोल्डेन के साथ कोई था कि नहीं इसके लिए 35 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। हालांकि अबतक की जांच में गोल्डेन के साथ किसी के भी होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रापर्टी डीलर गोल्डेन साहनी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के थर्ड इयर के छात्रा आकाश पांडेय और बिजली ठेकेदार उमेश शर्मा की मौत हो गई थी। हादसे से नाराज एमबीबीएस छात्रों ने कार में गोल्डेन के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस की दो टीमों को मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लगाया गया था। फॉर्च्यूनर कार में अकेले था गोल्डेन शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि हादसे के समय गोल्डेन के साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं, इसकी भी वे लगातार पुष्टि कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गोल्डेन की कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। हालांकि, अब तक की जांच में हादसे के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं दिखा। पुलिस की दो टीमें मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर नौसड़ स्थित गोल्डेन के घर तक के 35 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस हादसे की पूरी घटना की पुनर्निर्माण करने की कोशिश कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने कहा कि हादसे के पीछे कार की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोल्डेन सहानी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारण हुए नुकसान और पीड़ितों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गीडा थाने में अपहरण और छेड़खानी का केस दर्ज गोरखपुर के मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले गोल्डेन साहनी ने दो लड़कियों को अगवा करके उनके साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर गोलियां भी चलाई थी। इस मामले में भी गीडा थाने की पुलिस ने गोल्डन साहनी के ऊपर हत्या के प्रयास, छेड़खानी और अपहरण की कोशिश का केस दर्ज किया है। बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने गीडा पुलिस को तहरीर दी थी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 04 जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थीं। सहेली के साथ बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वे होटल से अपने गांव जाने के लिए निकलीं, तभी गोल्डेन साहनी काले रंग की फॉर्च्यूनर से चार-पांच लोगों के साथ वहां पहुंच गया। गोल्डेन और उसके साथियों ने उसे और उसकी सहेली को जबरन अपने गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर गोल्डेन साहनी ने अपने पास से पिस्टल निकाल लिया और उन पर फायर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि गोल्डेन शराब के नशे में था इस वजह से उसका निशाना चूक गया। जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकलीं। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना वहां मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती की तहरीर पर गीडा पुलिस ने गोल्डेन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लड़कियों से अभद्रता के मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गोल्डन उसमें अपशब्द बोलने के साथ अपने रसूख का भी परिचय दे रहा है। वहीं लड़कियां भी उसका विरोध कर रही हैं। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौश्तुभ ने बताया कि बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने अपने साथ हुई घटना की गीडा थाने में तहरीर दी है,तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने का आदी था गोल्डेन गोरखपुर के कौवाबाग-मोहद़दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई को रौंदने वाला गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ने का आदी था। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा बताने के साथ ही भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की फॉर्च्यूनर का 35 बार चालान हुआ है। जिसमे एक साल में 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार डेंजर ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग का उल्लंघन किया। यह आंकड़ा बताता है कि गोल्डेन का सड़क सुरक्षा के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। गोल्डेन जिस लक्जरी कार से चल रहा था वह एफआई टॉवर, कैंट रोड लखनऊ निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। लगातार नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चेतावनी या चालान देने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। पकड़े जाने के बाद भी मार रहा था स्टाइल गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। वह जींस की दोनों जेबों में हाथ डालकर स्टाइल में चल रहा है। आरोपी गोल्डेन साहनी की सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील हैं। उसकी मंत्री के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसने कैप्शन लिखा है- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। वह खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। दरअसल, होली यानी बुधवार की रात फॉर्च्यूनर चला रहे गोल्डेन साहनी ने ओवरब्रिज पर MBBS छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमेश शर्मा ने गुरुवार देर रात एम्स में दम तोड़ दिया। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया और थाने ले गई। उस समय उसने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगले दिन यानी गुरुवार को जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तो वह सफेद शर्ट में नजर आया। यानी, हिरासत में उसने कपड़े भी चेंज किए। पहले आरोपी की तस्वीरें देखिए आरोपी का लड़की को भी धमकाने का VIDEO सामने आया आरोपी गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गोल्डेन साहनी को गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। जानिए पूरा मामला होली के दिन बुधवार रात करीब 10 बजे गोरखपुर में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हुआ था। फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उमेश शर्मा घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा। इसके बाद पुलिस उमेश और आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश कोमा में चले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- हादसे में जान गंवाने वालों के बारे में पढ़िए MBBS छात्र घर का इकलौता बेटा था आकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां का रहने वाला था। उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है, जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं। आकाश इकलौते बेटे थे। वह गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। होली के दिन आकाश शाम को दोस्त अनूप के घर गए थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोस्त अनूप अस्पताल पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने डॉक्टरों से कहा-साहब, मेरे दोस्त को बचा लीजिए। उमेश के भाई डॉक्टर, प्राइवेट जॉब करते थे उमेश शर्मा गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा के भाई है। कमलेश ने बताया कि उनके भाई उमेश प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। होली के दिन उमेश अपनी बहन के घर शाहपुर गए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे मोहद्दीपुर–कौवाबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद से ही वह कोमा में थे। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को MBBS छात्र के साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मगहर स्टेशन 6 करोड़ से होगा आधुनिक:अमृत भारत योजना के तहत मिलेंगी कई नई सुविधाएं
    Next Article
    कानपुर में सेल्समैन का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की, पैर में गोली मारकर पकड़ा; फरार 2 साथियों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment