Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की वोटर लिस्ट में अब 32.45 लाख मतदाता:SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम सूची जारी; 6.45 लाख नाम कटे

    3 hours ago

    1

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिले की मतदाता सूची में 32 लाख 45 हजार 441 मतदाता दर्ज हैं। लोक सभा चुनाव 2024 की सूची से 6 लाख 45 हजार 625 नाम कट गए हैं। कोई दूसरी जगह शिफ्ट हो गया तो कई लोगों की मृत्यु हो गई। एक से अधिक स्थानों पर वोटर रहे लोगों ने भी एक ही जगह अपना नाम रखा है। पिछले चुनाव में 36 लाख 66 हजार 533 मतदाता थे। 6 जनवरी 2026 को जब SIR की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई थी तो लगभग 6.45 लाख मतदाताओं के नाम कट गए थे। लेकिन उसके बाद हुई सुनवाई में 2 लाख 42 हजार 645 नए मतदाताओं के नाम जुटे और 18 हजार 132 लोगों के नाम डिलीट किए गए। इस तरह 6 जनवरी के बाद शुद्ध रूप से 2 लाख 24 हजार 533 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में बढ़े हैं। सभी राजनीतिक दलों को दी गई मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के साथ ही जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सौंप दिया गया है। इस सूची को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों एवं सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मतदाता सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट gorakhpur.nic.in पर देखी जा सकती है। जानें मतदाता ड्राफ्ट सूची में क्या स्थिति थी SIR अभियान के पहले चरण के में ड्राफ्ट सूची 6 जनवरी को प्रकाशित हुई थी। अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार एएसडी(अबसेंट, शिफ्टेड व डेथ) श्रेणी के 17.61 प्रतिशत यानी 6 लाख 45 हजार 625 वोटरों के नाम कटे थे। इसके बाद मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 36 लाख 66 हजार, 533 से घटकर 30 लाख 20 हजार 908 हो गई थी। इसी तरह जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी थी, ऐसे 2.83 लाख मतदाता चिह्नित किए गए थे। दूसरे चरण में इन मतदाताओं की सुनवाई के साथ ही छूटे हुए मतदाताओं को वोटर बनने का मौका दिया गया। अब भी मतदाता बनने का रहेगा मौका जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि SIR के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों ने काफी मेहनत की। इसकी आनलाइन प्रतियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभी भी यदि किसी को अपना नाम जोड़वाना है, संशोधित कराना है या डिलीट कराना है तो उसके लिए संबंधित फार्म भरे जा सकते हैं। फार्म 6, 7 व 8 आनलाइन उपलब्ध रहेंगे। बीएलओ से मिलकर भी इसे भरा जा सकता है। बढ़ेगा मतदान प्रतिशत जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीद जताई कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण करने के बाद अब पूरी उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत काफी अच्छा हो सकेगा। वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण में इलेक्शन मशीनरी ने काफी मेहनत की और लोगों का भी सहयोग रहा। शहर में सबसे अधिक, चौरी चौरा में सबसे कम वोटर अंतिम सूची में सबसे अधिक वोटर गोरखपुर शहर में हैं तो सबसे कम मतदाता चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं। सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बांसगांव नीचे से दूसरे तो सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र खजनी तीसरे स्थान पर है। 368 नए बूथ बने एसआइआर अभियान के दौरान 368 नए बूथ भी बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के जिन भी बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उनका संभाजन कर नए बूथ बनाए गए हैं। जिले में पहले 3679 बूथ थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 4047 हो गई है। कैंपियरगंज में 45, पिपराइच में 41, शहर में 40, ग्रामीण 36, सहजनवां में 30, खजनी में 48, चौरीचौरा में 39, बांसगांव में 39 और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 50 नए बूथ बनाए गए हैं। जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर विस - पुरुष - महिला - टीजी - कुल कैंपियरगंज - 190049 - 156371 - 25 - 346445 पिपराइच - 207281 - 171984 - 27 - 379292 गोरखपुर शहर - 236369 - 211377 - 52 - 447798 गोरखपुर ग्रामीण - 205992 - 176868 - 20 - 382880 सहजनवा - 189363 - 153620 - 12 - 342995 खजनी (sc) - 184100 - 145506 - 14 - 329620 चौरी चौरा - 173874 - 143844 - 28 - 317746 बांसगांव (sc) - 178006 - 142685 - 13 - 320704 चिल्लूपार - 208895 - 169061 - 5 - 377961 कुल - 1773929 - 1471316 - 196 - 3245441
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम CM के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर में जमकर की नारेबाजी, फूंका पुतला, मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने पर किया विरोध
    Next Article
    शाहजहांपुर में कांग्रेसियों-पुलिस में धक्का-मुक्की, पुतला छीना, VIDEO:असम CM के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे पर टिप्पणी का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment