Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कांग्रेसियों-पुलिस में धक्का-मुक्की, पुतला छीना, VIDEO:असम CM के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे पर टिप्पणी का विरोध

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया, जिसके बाद कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।कांग्रेसियों का आरोप है कि असम के मुख्यमंत्री राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी पहले जिला पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए थे। यहां से वे पुतला लेकर बाहर निकले, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुतला छीनने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित होकर जुलूस निकाला। कार्यालय के बाहर सदर इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे और उन्होंने जुलूस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को कांग्रेसियों को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी नगर निगम तक पहुंच गए। इस दौरान पुतले के टुकड़े-टुकड़े हो गए। झड़प में कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं और कुछ पदाधिकारियों के जूते-चप्पल टूट गए। पीसीसी सदस्य बिंदेश्वरी राज को कुछ पुरुष सिपाहियों ने घेर लिया, जिस पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक की। उन्होंने सवाल उठाया कि महिला कार्यकर्ता को पुरुष सिपाहियों ने क्यों छुआ, क्या उनके पास महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं। काफी देर चली मशक्कत के बाद पुलिस पुतले के कुछ अंश अपने साथ ले गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में अब अपना विरोध भी दर्ज नहीं करवाया जा सकता। उन्होंने इतनी संख्या में पुलिस द्वारा कार्यालय घेरने को तानाशाही बताया और कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। गुप्ता ने जोर देकर कहा कि वे रुकने वाले नहीं हैं और हर मोर्चे पर लड़ाई जारी रहेगी। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि खड़गे के खिलाफ हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा सीधे-सीधे दलितों का अपमान है। उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा से होते आए हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से किसी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की वोटर लिस्ट में अब 32.45 लाख मतदाता:SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम सूची जारी; 6.45 लाख नाम कटे
    Next Article
    देश की रक्षा करते हुए सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, भारत माता के जयकारे गूंजे, पिता भी सेना से रिटायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment