Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के युवक का शव गोरा नदी में मिला:देवरिया में तीन दिन बाद जगत माझा में उतराता दिखा, NDRF की टीम तलाश कर रही थी

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया में गोरखपुर के एक युवक का शव गोरा नदी में मिला है। युवक तीन दिन पहले नदी में डूब गया था। सोमवार को एकौना थाना क्षेत्र के जगत माझा के पास नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी 22 वर्षीय मोनू जायसवाल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। मोनू अपने ननिहाल, झंगहा थाना क्षेत्र के ज्ञानपाल गांव में रहता था। शनिवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ गोरा नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। एनडीआरएफ की टीम कर रही थी तलाश घटना के बाद से ही युवक की तलाश की जा रही थी। स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार खोजबीन अभियान चलाया। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद शुरुआती दिनों में सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार को मांझा नदी में शव उतराता दिखा परिजनों के अनुसार, मोनू मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपनी बहन रेनू की शादी तय होने के कारण घर आया था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। सोमवार को घटना के लगभग तीन दिन बाद स्थानीय लोगों ने जगत माझा के पास नदी में एक शव उतराता देखा। उन्होंने तुरंत एकौना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। एकौना के थानेदार अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा तीन दिन:प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    काशी में 7 जिलों के 1100 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत:अक्षय तृतीया पर सनातन धर्म को मजबूत करने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment