Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 1 मार्च को फाल्गुन उत्सव:भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, भजन संध्या में आएंगे स्पेशल कलाकार

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में श्री राणी सती सेवा मंडल की ओर से 1 मार्च को भव्य फाल्गुन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए संस्था की सदस्य मंजुश्री जालान ने बताया कि सुबह 7 बजे से साहबगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ढोल- नगाड़ें के साथ नाचते गाते, भजन कीर्तन करते और होली खेलते हुए यह 151 निशान यात्रा चौरहिया गोला , बक्शीपुर, जुबली चौक, बैंक रोड होते हुए परिणय स्थल जाकर रुकेगी। इस यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र गोरखपुर के युवा कलाकार राज पांडेय की भजन प्रस्तुति होगी। अपने मधुर धुन से वे दादी जी के भजनों का गुणगान करेंगे। साथ ही फूलों की होली का भी आनंद मिलेगा। उसके बाद दिन भर अलग अलग कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें दादीजी जी का भव्य दरबार और अलौकिक श्रृंगार, सवा मन का छप्पन भोग और अखंड ज्योत शामिल है। कोलकाता की भजन गायिका करेंगी भजनों की प्रस्तुति इसके बाद शाम 6 बजे से फाल्गुन भजन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। जिसमें कोलकाता की भजन गायिका ज्योति खन्ना और हर्षिता डिडवानिया का स्पेशल भजन संध्या में अपने मधुर सुरो से मंत्र मुग्ध करेंगी। इस दौरान फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी श्रध्दालु एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाईयां देंगे। अंत में रात 9 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। जिस्मने सभी भक्त दादी जी का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेंगे। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई। उस दौरान पवन सिंघानिया,भरत जालान, नारायण खेमका, पवन केसान, आनन्द जालान,अमित सिंघानिया, मनीष रूंगटा, मनोज गोयल,शैलेश तुलस्यान, अभिषेक गोयल,संजय सिंघानिया, प्रदीप केडिया दिपक जालान किशन जालान और अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता रवाना:टीम इंडिया से जुड़ेंगे, रिश्तेदारों से बोले- मां का ख्याल रखना; भाई ने पिता की अस्थियां विसर्जित कीं
    Next Article
    बिलग्राम-मल्लावां में आधा दर्जन सड़कों को वित्तीय मंजूरी:हरदोई में करोड़ों के बजट से क्षेत्र में विकास को मिलेगी गति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment