Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता रवाना:टीम इंडिया से जुड़ेंगे, रिश्तेदारों से बोले- मां का ख्याल रखना; भाई ने पिता की अस्थियां विसर्जित कीं

    5 hours ago

    1

    0

    क्रिकेटर रिंकू सिंह शनिवार को अलीगढ़ से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि रिंकू शनिवार को टीम में शामिल हो रहे हैं। दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच एक वर्चुअल नॉकआउट है, जिसमें जीतने वाली टीम ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट की 5 पारियों में 24 रन बनाए हैं। यह रिंकू का पहला ही वर्ल्ड कप है। इससे पहले शुक्रवार को रिंकू के पिता खानचंद सिंह का नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया था। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंच गए थे। रिंकू के बड़े भाई सोनू ​शनिवार सुबह पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने राजघाट गए थे। सोनू के वापस लौटने के बाद रिंकू दोपहर 12 बजे अलीगढ़ से दिल्ली के लिए निकले। वहां से शाम 5 बजे फ्लाइट पकड़कर कोलकाता पहुंचेंगे। रिंकू के घर के बाहर सांत्वना देने पहुंचे रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें अब मम्मी की चिंता सता रही है। उन्होंने बताया कि रिंकू पिता की तेरहवीं के लिए वापस अलीगढ़ आएंगे। पिता के आखिरी शब्द- तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले, तू मैच खेल, मैं हॉस्पिटल से दुआ करूंगा रिंकू सिंह 24 फरवरी को भी चेन्नई से फ्लाइट लेकर नोएडा पहुंच गए थे। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। करीब 6 घंटे वह पिता के पास हॉस्पिटल में रहे थे। इसके बाद वह चेन्नई वापस जाने लगे। उन्होंने पिता को बताया कि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच है, मुझे देश के लिए खेलना होगा। तब पिता ने रिंकू सिंह के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा था कि तुम एक दिन बुलंदियों को छूना। खुद को कभी अकेला मत समझना…। तेरे जैसा बेटा हर बाप को मिले। पूरी खबर पढ़िए सचिन-विराट भी पिता के निधन के अगले दिन मैच खेलने पहुंच गए थे सचिन तेंदुलकर: 1999 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान सचिन के पिता का निधन हो गया था। वे भारत लौटे, अंतिम संस्कार में शामिल हुए और फिर इंग्लैंड वापस जाकर केन्या के खिलाफ शतक बनाया। उन्होंने 140 रन की नाबाद पारी खेली। यह शतक उन्होंने पिता को समर्पित किया था। विराट कोहली: दिसंबर 2006 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। विराट अंतिम संस्कार के बाद अगले दिन बल्लेबाजी करने दिल्ली के लिए मैदान पर उतरे और 90 रन बनाए। यह घटना उनके करियर की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक घटनाओं में गिनी जाती है। रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। मां वीना देवी घर संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। मूल रूप से बुलंदशहर के दान गढ़ के रहने वाले हैं। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। मैच खेलने के लिए पैसे लगते थे। घरवालों से मांगो तो कहते कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए मना करते थे, मम्मी सपोर्ट करती थीं। रिंकू की प्रिया सरोज से 2025 में हुई थी सगाई, IPL के बाद शादी होनी है रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इसी साल जून, 2026 में 7 फेरे लेने वाले हैं। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी की तारीख पर परिवार फिर से विचार कर सकता है। इससे पहले दो बार रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। ​फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि IPL, 26 मार्च से 31 मई के बीच प्रस्तावित है। जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। शादी काशी में होगी। रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। ………… ये भी पढ़ें - क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; बड़े भाई ने दी मुखाग्नि क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेकअप करने पर प्रेमी देवर ने भाभी को मारा चाकू:झांसी में घर में घुसकर कुंडी लगाई, हाथ-मुंह और सीने पर 6 वार किए
    Next Article
    गोरखपुर में 1 मार्च को फाल्गुन उत्सव:भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, भजन संध्या में आएंगे स्पेशल कलाकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment