Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 2 गुटों में चले ईंट-पत्थर-VIDEO:सड़क पर 10 मिनट तक लड़कों ने किया तांडव, बेल्ट नचाते हुए निकले

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के जुटकर आए। एक दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। वहीं मनबढ़ युवक सड़क पर तांडव करते रहे। करीब 10 मिनट तक वहां झड़प चलती रही। इसके बाद हाथ में बेल्ट नचाते हुए लड़के गालियां देते हुए निकल गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मनबढ़ ईंट-पत्थर बरसाते दिख रहे हैं। घटना की तस्वीरें- दोपहर की घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की यह घटना बताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने बताया कि रूद्रपुर और अंधियारीबाग के लड़कों में काफी दिन से किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। दोनों ही गुट मौके मिलते ही एक दूसरे पर हमला करते रहते हैं। शनिवार को भी तिवारीपुर क्षेत्र के दुल्हन मैरेज हाउस के पास एक चाय की दुकान पर दोनों गुटों में पहले झड़प हुई। इसके बाद एक पक्ष से 10 से अधिक लड़के पैदल दौड़ते हुए। चाय की दुकान में घुसकर ईंट पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान चाय की दुकान पर बैठा दूसरा पक्ष छत पर भाग कर चढ़ गया। उसकी गाड़ी बाहर थी। मनबढ़ों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी ईंट बरसाना शुरू कर दिया। वहीं छत से भी दूसरे गुट के मनबढ़ चिल्लाते रहे। इस दौरान हाथ में बेल्ट नचाते हुए रूद्रपुर की तरफ से आए लड़के छत की तरफ देखकर गालियां देते रहे। हाथ में बेल्ट नचाते हुए मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले सभी मनबढ़ वहां से भाग निकले। तिवारीपुर थाना प्रभारी के साथ ही 02 चौकी इंचार्ज आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। तिवारीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंधियारी बाग और तरंग क्रासिंग के पास के लड़कों का आपस में पुराना विवाद चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर विधायक ने 7 परिवारों को आपदा राहत सौंपी:12 किसानों को बीमा का लाभ मिला, सरोज कुरील बोलीं-सरकार सबके हित की सोचती है
    Next Article
    रायबरेली में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा:नगर पालिका की लापरवाही, राजस्व टीम मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment