Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर विधायक ने 7 परिवारों को आपदा राहत सौंपी:12 किसानों को बीमा का लाभ मिला, सरोज कुरील बोलीं-सरकार सबके हित की सोचती है

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर जनपद की घाटमपुर तहसील स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को दैवीय आपदा राहत कोष एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता सौंपी गई। चेक मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कई परिवारों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार जताया। दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत 7 प्रभावित परिवारों की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इनमें से चार लाभार्थियों को चार-चार लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 12 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में एडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार अंकिता पाठक और घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने संयुक्त रूप से चेक वितरित किए। सरकार सबके हित की सोचती है : विधायक घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों और जरूरतमंदों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार सबके हित के लिए सोचती है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र किसानों और उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में परिवार को सहारा मिल सके। उन्होंने अन्य किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील की। पारदर्शी तरीके से होती है जांच: एडीएम एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की जाती है। तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्रता के आधार पर राशि स्वीकृत होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सुहेलदेव ने लड़ी लड़ाई':आजमगढ़ में अनिल राजभर बोले- भाजपा ने उनके सपने को पूरा किया
    Next Article
    गोरखपुर में 2 गुटों में चले ईंट-पत्थर-VIDEO:सड़क पर 10 मिनट तक लड़कों ने किया तांडव, बेल्ट नचाते हुए निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment