Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 41 केंद्रों पर NEET परीक्षा:दोपहर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, प्रशासन पूरी तरह तैयार

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर प्रशासन ने शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इस बार शहर में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20,811 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस बल की तैनाती सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सुबह से ही तैनात है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सख्त जांच से गुजरना होगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ले जाने की पूरी तरह मनाही रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पूरे आयोजन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो व्यवस्था पर नजर रखेंगे और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में प्रदूषण लेवल पता करने के लिए सर्वे होगा:बीएचयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग को चुना गया, रामजन्मभूमि ट्रस्ट जल्द अनुबंध करेगा
    Next Article
    धुरंधर 2 बनी दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म:फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा; अब सिर्फ कलेक्शन में दंगल आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment