Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 48 घंटों में 65.6 मिमी बारिश:जून से अबतक 396.1 मिमी दर्ज, 27 से 29 जुलाई तक होगी मध्यम बरसात

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार और सोमवार को मिलाकर 48 घंटों में 65.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि शनिवार को 110 मिमी का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। वहीं जून से लेकर अबतक 396.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने सोमवार रात करीब 8:30 बजे दी। उन्होंने बताया कि अबतक के आकड़े सामान्य से 13 प्रतिशत कम हैं। मंगलवार और आने वाले 27,28 और 29 जुलाई को मध्यम बारिश की संभावना है। उस समय करीब 40 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है। देखिए शनिवार की कुछ तस्वीरें… पांच साल का रिकॉर्ड टूटा उनके अनुसार शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह तक शहर में हुई मुसलाधार बरसात ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। 6 घंटे के अंदर 110.2 मिमी बारिश के बाद जुलाई महीने में उस दिन तक लगभग 260 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले 2021 में इतनी बारिश हुई थी। नॉर्मल से कम हुआ रेनफॉल हालांकि जुलाई का नॉर्मल रेनफॉल अभी भी पूरा नहीं हुआ है। डॉ. पांडेय के अनुसार जुलाई महीने का नॉर्मल रेनफॉल 383.4 है। जबकि अभी तक करीब , 325.6 मिमी बरसात हुई है। यानी अभी तक सामान्य से करीब 57.8 मिमी कम बारिश दर्ज की गई है। एक हफ्ते तक रहेगा बादलों का डेरा उन्होंने बताया कि मंगलवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है। उसके बाद लगभग एक हफ्ते दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कभी- कभार छिटपुट बारिश हो सकती है। जुलाई के अंत में होगी मध्यम बरसात मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल आने वाले दिनों में शनिवार की तरह भारी बारिश की संभावना कम है। लेकिन 27, 28 और 29 जुलाई को मध्यम बरसात के आसार हैं। जिससे शहर में करीब 40 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी ऐसा कि टंकी से निकल रही बाल्टी भर बालू:वार्ड-66 में सप्लाई हो रहा गंदा पेयजल, खराब सड़क पर गिरकर चोट खा रहे बच्चे
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; प्रेमी से परेशान युवती ने एसिड पीकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment