Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; प्रेमी से परेशान युवती ने एसिड पीकर जान दी

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…सोमवार सुबह पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाश के बीच चार राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। प्राइवेट फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए जाने तथा शादी टूटने से आहत युवती ने एसिड पीकर जान दे दी। रविवार शाम करीब 5 बजे उसने घर में रखा एसिड पी लिया। परिजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 1. वाराणसी में युवती ने एसिड पीकर जान दी:प्रेमी ने मंगेतर को भेजे प्राइवेट फोटो-वीडियो, शादी टूटी वाराणसी में प्राइवेट फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए जाने तथा शादी टूटने से आहत 19 वर्षीय युवती ने एसिड पीकर जान दे दी। रविवार शाम करीब 5 बजे उसने घर में रखा एसिड पी लिया। परिजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दोनों तरफ से 4 राउंड फायरिंग हुई वाराणसी में सोमवार सुबह पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाश के बीच चार राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर… 3. सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर का सुगम-दर्शन ऑनलाइन बुकिंग बंद सावन माह शुरू होने में अभी लगभग दस दिन शेष हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां पूरी रफ्तार से शुरू हो गई हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था, श्रृंगार, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन को लेकर व्यापक योजना तैयार कर ली है। इस बार पूरे सावन में चार सोमवार सहित कुल सात विशेष अवसर होंगे, जिन पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश के आसार,आज के लिए ऑरेंज अलर्ट काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही तेज वृद्धि के चलते घाटों के किनारे बने कई छोटे मंदिरों तक पानी पहुंच चुका है। अस्सी घाट से नमो घाट के बीच करीब 40 छोटे मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गंगा किनारे की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया पोस्टर देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया। "सड़क से लेकर संसद तक" अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लंका थाना क्षेत्र के नारिया स्थित BHU गेट के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर… 6. बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल को मिला नया एमएस काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल को नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) मिल गया है। सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. पुनीत को अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रो. अजीत सिंह को ट्रॉमा सेंटर का नया इंचार्ज बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा सोमवार को कार्यकारी परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक के बाद की गई। पढ़ें पूरी खबर… 7.वाराणसी नगर निगम 4 घंटे में करेगा समस्या का निस्तारण वाराणसी नगर निगम उत्तर प्रदेश की पहली नगर निगम बनने जा रही है। जहां अब चार घंटे में वार्ड की सीवर, साफ-सफाई, मृत जानवर और मलबे की दिकक्तें दूर की जाएंगी। इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के चार नगर निगम जोन के गंगा किनारे के 25 वार्डों में शुरू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में बाल प्रतिभाओं को तराशने का अभियान शुरू नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026' के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य देश के उन असाधारण बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जो अपनी अद्भुत प्रतिभा से समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन:काशी विद्यापीठ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रॉक्टोरियल टीम के साथ सिगरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में सोनम वांगचुक के समर्थन में पैदल मार्च, ACM ने आंबेडकर पार्क तक जाने दिया नई दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जा रहे सीजेपी मार्च और सोनम वांगचुक के समर्थन में सोमवार को वाराणसी में भी प्रदर्शन हुआ। आम आदमी पार्टी और कई सामाजिक संगठनों ने शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें शास्त्री घाट पर ही रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 48 घंटों में 65.6 मिमी बारिश:जून से अबतक 396.1 मिमी दर्ज, 27 से 29 जुलाई तक होगी मध्यम बरसात
    Next Article
    कई पीढ़ियों से समस्या, विधायक क्या पार्षद भी नहीं आते…:वार्ड-49 में लोग जनप्रतिनिधियों से खफा; जलमग्न रास्तों पर गिर रहे राहगीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment