Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आफत बनी बरसात:स्कार्पियो पर पेड़ गिरा, धर्मशाला में कार डूबी, आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक की मौत

    10 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार दोपहर में अचानक शुरू हुई बरसात आफत बन कर आई। तेज बारिश और आंधी तूफान से शहर के कई इलाकों में हादसे हुए। बिजली गिरने से खोरबार इलाके के दो युवकों की जान चली गई। वहीं कहीं स्कॉर्पियों पर पेड़ गिरा तो कहीं पानी लगने से कार डूब गई। 8 लोगों से भरा ई रिक्शा भी बीच रास्ते में पलट गया। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। वहीं तमाम जगहों पर पानी लगने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुईं। लोग काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहे। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे, बिजली गिरी सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे से शुरू हुई बरसात के बीच खोराबार इलाके के में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक झुलसकर घायल हो गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर के बिसबिगहा टोला निवासी शशिकांत यादव (30) और विकास यादव (32) दोपहर बाद गांव से बाहर टहलने गए थे। अचानक हुई बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे रुके। उसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आकर दोनों झुलसकर घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से चीख- पुकार मच गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी ने इस हादसे पर दुःख जताया और परिजनों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और उनका ढांढस बंधाया। विकास यादव शादीशुदा था। उसके 7 और 3 साल के बेटे हैं। जबकि शशिकांत यादव अविवाहित था। दोनों मृतक के पिता खेती करते हैं। मृतक शशिकांत और विकास घर पर ही रहते थे । बाल- बाल बची जान त्रिभुवन यादव देवरिया से गोरखपुर अपनी नई स्कॉर्पियों से लौट रहे थे। तेज बारिश को देखते हुए उन्होंने फारेस्ट क्लब के पास अपनी गाड़ी खड़ी की और बाहर निकल कर सामने कहीं रुकने जा रहे थे। जैसे ही वे बाहर निकलें, गाड़ी के ऊपर पेड़ गिर गया। घटना में त्रिभुवन की जान बाल- बाल बची। वहीं स्कॉर्पियों का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया है। पेड़ गिरने कर ऊपरी हिस्से को तोड़ते हुए सीट पर जा गिरी है। गाड़ी बीच से ही चकना चूर हो गया है। गाड़ी से कूद कर बचाई जान वहीं झमाझम बारिश की वजह से धर्मशाला अंडर पास में लबालब पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह से उधर से गुजर रही एक कार पानी डूबने लगी और आगे जाने के बजाए बीच रास्ते में ही फंस गई और अंदर पानी भरने लगा। गाड़ी में दो लोग बैठे हुए थे। उन्होंने गाड़ी को डूबता देख तुरंत कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह पानी में डूब गई। सिर्फ उसका ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा। रिक्शे में फंसे 8 लोग इसके अलावा शास्त्री चौक के पास सड़कों पर पानी भरने की वजह से ई रिक्शा पलट गया। जिसमें स्कूल के बच्चों सहित आठ लोग सवार थे। मौके से अफरा तफरी मच गई। करीब 20 मिनट तक ड्राइवर सहित कई लोग ई रिक्शा में फंसे रहे और निकलने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। कई लोग घायल हुए। उन्हें हल्की चोट आईं। बिजली गिरने से दो भैंसों की जान गई इसके अलावा खजनी में नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 8 में बिजली गिरने से एक गर्भवती भैंस और उसके बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वार्ड नंबर 4 निवासी पशुपालक इंद्रासन साहनी ने बताया कि रोज की तरह उनकी गाय चरने के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से गर्भवती गाय और उसके बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। उनका कहना है कि पशु ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 की मौत:राजस्थान से बनारस जा रहा था परिवार, नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ
    Next Article
    हापुड़ में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर में महिला की मौत:एक युवक घायल, सत्संग में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment